Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Rajasthan Bullet Train: राजस्‍थान में जल्दी आएगी बुलेट ट्रेन, 7 जिलों में होंगे 9 स्‍टेशन; देखें पूरी लिस्‍ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > Rajasthan Bullet Train: राजस्‍थान में जल्दी आएगी बुलेट ट्रेन, 7 जिलों में होंगे 9 स्‍टेशन; देखें पूरी लिस्‍ट
राजस्थान

Rajasthan Bullet Train: राजस्‍थान में जल्दी आएगी बुलेट ट्रेन, 7 जिलों में होंगे 9 स्‍टेशन; देखें पूरी लिस्‍ट

editor
editor Published January 15, 2023
Last updated: 2023/01/15 at 12:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Rajasthan Bullet Train Latest Updates: देश के 2 बड़े व्‍यावसायिक शहरों में शुमार अहमदाबाद और मुंबई को हाई स्‍पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना को आगे बढ़ाने के बाद अब दिल्‍ली-अहमदाबाद के बीच भी बुलेट ट्रेन चलाने की प्‍लानिंग है. इस प्रोजेक्‍ट पर तेजी से काम किया जा रहा है. दिल्‍ली और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने से सबसे ज्‍यादा फायदा राजस्‍थान को होगा. बुलेट ट्रेन प्रदेश के 7 जिलों से होकर गुजरेगी. इसके लिए 9 स्‍टेशन बनाए जाएंगे.

राजस्‍थान के लोग भी बुलेट ट्रेन की सवारी का लुत्‍फ उठा सकेंगे. प्रस्‍तावित दिल्‍ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट का बड़ा पार्ट राजस्‍थान के हिस्‍से आएगा. बुलेट ट्रेन राजस्‍थान के 7 जिलों से होकर गुजरेगी. इसके लिए 9 खास स्‍टेशन भी बनाए जाएंगे. बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद के बाद दिल्‍ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं.

बताया जाता है कि दिल्‍ली-अहमदाबाद रेल परियोजना की कुल लंबाई 875 किलोमीटर होगी. इनमें से 657 किलोमीटर का ट्रैक राजस्‍थान से होकर गुजरेगा. इससे राजस्‍थान को काफी लाभ मिलने की संभावना है.

अब तक की योजना के मुताबिक दिल्‍ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन राजस्‍थान की राजधानी जयपुर के साथ ही अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्‍तौड़गढ़, उदयपुर और डुंगरपुर से होकर गुजरेगी.

- Advertisement -

राजस्‍थान में बुलेट ट्रेन के ठहराव के लिए बेहरोर, शाहजहांपुर, जयपुर, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्‍तौड़गढ़, उदयपुर और डुंगरपुर में विशेष तौर पर स्‍टेशन बनाए जाएंगे.

उदयपुर में बुलेट ट्रेन के लिए 127 किलोमीटर तक के लिए पटरी बिछाई जाएगी. नेशनल हाईस्‍पीड रेल कॉरपोरेशन के अधिकारी इस बाबत प्रेजेंटेशन भी दे चुके हैं.

मालूम हो कि अहमदाबाद को मुंबई से जोड़ने के लिए पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट पर काम चल रहा है. अहमदाबाद-मुंबई, अहमदाबाद-दिल्‍ली के साथ ही वाराणसी-हावड़ा के बीच भी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है

केंद्र सरकार ने देशभर में हाईस्‍पीड रेल नेटवर्क का जाल बिछाने की तैयारी में जुटा है, ताकि आवागमन को सुगम और त्‍वरित बनाया जा सके. आने वाले समय में राजस्‍थान को भी इसका लाभ होगा.


Share News

editor January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?