Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डॉ. रामलुभाया कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सुजानगढ बीकानेर में शामिल होगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > डॉ. रामलुभाया कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सुजानगढ बीकानेर में शामिल होगा
जयपुरराजस्थान

डॉ. रामलुभाया कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सुजानगढ बीकानेर में शामिल होगा

editor
editor Published January 12, 2023
Last updated: 2023/01/12 at 10:22 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। चुनावी साल में राज्य सरकार ने प्रदेश में 7 जिले और 3 सम्भाग बनाने की कवायद तेज कर दी है। नये जिलों के लिये सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. रामलुभाया की अध्यक्षता में गठित हाईलेवल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ब्यावर, बालोतरा, भिवाङी, नीम का थाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ और फलौदी को जिले बनाने की घोषणा करेगी। साथ ही सीकर, बाङमेर, चितौङगढ को सम्भाग मुख्यालय बनाया जायेगा। कोटा में प्रदेश की तीसरी पुलिस कमिश्नरेट बनाई जायेगी। साथ ही कोटा को विकास प्राधिकरण भी मिलेगा।
नये जिलों और तीन सम्भागों के गठन के बाद बदल जायेगी प्रदेश भौगोलिक तस्वीर
जयपुर सम्भाग- जयपुर सम्भाग में जिला जयपुर, दौसा, अलवर के साथ नये जिले भिवाङी को शामिल किया जायेगा।
सीकर सम्भाग- जयपुर सम्भाग से जिला सीकर, झुन्झुनू और बीकानेर सम्भाग से जिला चूरू को शामिल कर नये जिले नीम का थाना को मिलाकर शेखावाटी क्षैत्र में नये सम्भाग सीकर का गठन किया जायेगा।
बीकानेर सम्भाग- बीकानेर सम्भाग में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ जिले यथावत रहेंगे और नये जिले सुजानगढ को शामिल किया जायेगा।
जोधपुर सम्भाग- जोधपुर सम्भाग में जिला जोधपुर और पाली यथावत रहेंगे। भौगोलिक स्थिति और समानता के कारण अजमेर सम्भाग से नागौर जिले को जोधपुर में शामिल किया जायेगा और नये जिले फलौदी को जोधपुर सम्भाग में शामिल किया जायेगा।
बाङमेर सम्भाग- जोधपुर सम्भाग से जिला बाङमेर, जैसलमेर और जालोर के साथ नये जिले बालोतरा को शामिल कर बाङमेर नया सम्भाग बनाया जायेगा।
अजमेर सम्भाग- अजमेर सम्भाग में अजमेर और टोंक जिलों के साथ नये जिले ब्यावर और कुचामन सिटी को शामिल किया जायेगा।
चितौङगढ सम्भाग- उदयपुर सम्भाग से चितौङगढ, प्रतापगढ तथा बांसवाङा जिला और अजमेर सम्भाग से भीलवाङा को मिलाकर चितौङगढ को नया सम्भाग मुख्यालय बनाया जायेगा।
उदयपुर सम्भाग- उदयपुर सम्भाग में उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमन्द जिले रहेंगे और भौगोलिक स्थिति, दूरी को देखते हुए जोधपुर सम्भाग से सिरोही जिले को उदयपुर सम्भाग में शामिल किया जायेगा।
कोटा सम्भाग- कोटा सम्भाग यथावत रहेगा। इसमें पूर्व की भांति कोटा, बून्दी, झालावाङ और बारां जिले रहेंगे। लेकिन कोटा सम्भाग में प्रदेश की तीसरी पुलिस कमिश्नरेट बनाई जायेगी। सम्भाग मुख्यालय को विकास प्राधिकरण भी मिलेगा।
भरतपुर सम्भाग- भरतपुर सम्भाग भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और करौली जिले के साथ यथावत रहेगा।
राजस्थान की भौगोलिक तस्वीर
जयपुर सम्भाग- जयपुर, दौसा, अलवर, भिवाङी
सीकर सम्भाग- सीकर, झुन्झुनू, चूरू, नीम का थाना
बीकानेर सम्भाग- बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ, सुजानगढ
जोधपुर सम्भाग- जोधपुर, पाली, नागौर, फलौदी
बाङमेर सम्भाग- बाङमेर, जैसलमेर, जालौर, बालोतरा
अजमेर सम्भाग- अजमेर, टोंक, ब्यावर, कुचामन सिटी
चितौङगढ सम्भाग- चितौङगढ, प्रतापगढ, बांसवाङा, भीलवाङा
उदयपुर सम्भाग- उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमन्द, सिरोही
कोटा सम्भाग- कोटा, बून्दी, झालावाङ, बारां
भरतपुर सम्भाग- भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली


Share News

editor January 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर
हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?