Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, राजस्थान पर फोकस – संगठन फेरबदल पर होगा मंथन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, राजस्थान पर फोकस – संगठन फेरबदल पर होगा मंथन
जयपुरराजस्थान

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, राजस्थान पर फोकस – संगठन फेरबदल पर होगा मंथन

editor
editor Published January 12, 2023
Last updated: 2023/01/12 at 4:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी अपना पूरा फोकस राजस्थान पर कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इन राज्यों पर जोर देना शुरू कर दिया। विशेषकर पार्टी हाईकमान को राजस्थान से खासी उम्मीदें हैं कि यहां पर पार्टी की सरकार बनेगी।

इसी के चलते पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 16 और 17 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने जा रही है जिसमें राजस्थान पर फोकस रहने वाला है। बैठक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजय राहटकर, ओम माथुर, वसुंधरा राजे कई अन्य नेता भी बैठक में शामिल होंगे।

आगामी तीन माह की रूपरेखा होगी तैयार

सूत्रों की माने तो पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजस्थान में होने वाले कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को लेकर आगामी तीन माह की रूपरेखा भी तैयार होगी। इसके तहत पार्टी राजस्थान में अपना चुनावी शंखनाद करेगी। बताया जाता है कि कार्य समिति के बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर भी चर्चा होनी है। साथ ही गहलोत सरकार के खिलाफ सदन से सडक़ तक विरोध का बिगुल बजाने के निर्देश भी बैठक में दिए जाएंगे।
बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों के दौर भी लगातार होंगे। चर्चा है कि जनवरी के बाद फरवरी माह में भी प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान दौरे पर आ सकते हैं, जहां प्रधानमंत्री जनसभा के जरिए कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।

- Advertisement -

संगठनात्मक फेरबदल पर भी होगी चर्चा

सूत्रों की माने तो भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राजस्थान में संगठन फेरबदल को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश भाजपा के अध्य़क्ष सतीश पूनिया का कार्यकाल पूरा हो चुका है, ऐसे में उनके स्थान पर किसे कमान सौंपी जाए या फिर पूनिया को ही बरकरार रखा जाए, इसे लेकर चर्चा होगी। साथ ही प्रदेश स्तर और जिला स्तर के साथ-साथ मोर्चा और प्रकोष्ठों में बदलाव को लेकर भी बैठक में मंथन होगा।

गुटबाजी पर भी होगी चर्चा

बताया जाता है तकि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजस्थान भाजपा में चल रही गुटबाजी को लेकर भी चर्चा होगी । भाजपा में कई धड़े बंटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी लगातार पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से भी वसुंधरा राजे ने दूरी बनाई हुई थी। बताया जाता है कि पार्टी हाईकमान की ओर से गुटबाजी दूर करने और एकजुट रहने के सख्त निर्देश प्रदेश भाजपा को दिए जा जा सकते हैं। इससे पहले दिल्ली में हुई राजस्थान कोर कमेटी की बैठक के दौरान भी पार्टी हाईकमान में सभी नेताओं को गुटबाजी दूर करने और एकजुट होकर एक मंच पर आने के निर्देश दिए थे।


Share News

editor January 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर
हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?