Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकार की चौथी वर्षगांठ पर राहुल गांधी के हाथों से फ्री मोबाइल योजना की लॉन्चिंग हो सकती है!
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > सरकार की चौथी वर्षगांठ पर राहुल गांधी के हाथों से फ्री मोबाइल योजना की लॉन्चिंग हो सकती है!
जयपुर

सरकार की चौथी वर्षगांठ पर राहुल गांधी के हाथों से फ्री मोबाइल योजना की लॉन्चिंग हो सकती है!

editor
editor Published December 13, 2022
Last updated: 2022/12/13 at 10:45 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक माने जाने वाले फ्री स्माटफोन योजना को लेकर अब महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है, जल्द ही इसी माह प्रदेश की महिलाओं के हाथों में सरकार के मुफ्त स्मार्टफोन होंगे। इसकी शुरुआत भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होने जा रही है।
17 दिसंबर को गहलोत सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं इस दौरान जहां सरकार की 4 साल की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर प्रदेशभर में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी तो महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की योजना का भी शुभारंभ होगा। फ्री स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे, इसे लेकर भी सरकार में तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों की माने तो गहलोत सरकार फ्री स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कराएगी।
18 दिसंबर को दौसा के सिकंदरा में राहुल गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना को लांच करेंगे और अपने हाथों से लोगों को स्मार्टफोन वितरित करेंगे।सरकार से जुड़े सूत्रों ने भी इसके संकेत दिए हैं। हालांकि पहले योजना नवंबर माह में लांच होनी लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया था और अब राहुल गांधी के हाथों इस योजना का शुभारंभ कराया जाएगा।
बताया जाता है कि फ्री स्मार्ट फोन योजना के अलावा राहुल गांधी सूचना जनसंपर्क विभाग के ऐप का भी शुभारंभ सिकंदरा में ही करेंगे, साथ ही गहलोत सरकार के चार साल के कामकाज और उपलब्धियों की बुकलेट भी जारी कर सकते हैं, इसे लेकर भी सरकार में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
लॉन्चिंग के बाद अब पंचायत स्तर तक लगेंगे कैंप
बताया जाता है कि योजना की लॉन्चिंग के बाद फ्री स्मार्ट वितरित करने के लिए शहरों में अलग-अलग क्योस्क लगाए जाएंगे तो वहीं ग्रामीण इलाकों में हर पंचायत स्तर तक कैंप लगेंगे, ये फोन उन ही महिलाओं को मिलेगा जिनका चिंरजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन है।
ओपीएस, चिरंजीवी और स्मार्टफोन योजना की तारीफ कर चुके हैं राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गहलोत सरकार की ओर से लागू की गई ओल्ड पेंशन स्कीम, चिरंजीवी योजना, मुफ्त स्मार्टफोन योजना और शहरी रोजगार गारंटी योजना की कई बार मंच से तारीफ कर चुके हैं। गहलोत सरकार की ओर से लागू की गई ओल्ड पेंशन स्कीम, चिरंजीवी योजना, शहरी रोजगार गारंटी योजना और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूलों को गुजरात विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भी शामिल कराया था हालांकि गुजरात में कांग्रेस पार्टी को सफलता नहीं लगी लेकिन देश भर में ओल्ड पेंशन स्कीम और चिरंजीवी योजना की तारीफ हो रही है।
महिला मतदाताओं को साधने की कवायद
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से फ्री स्मार्टफोन योजना के लॉन्च कराए जाने के पीछे एक वजह यह भी है कि प्रदेश में 1 साल के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में 1.32 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्ट फोन देकर कांग्रेस सरकार महिला मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी।
इन महिलाओं को मिलेगा फ्री स्माटफोन
राजस्थान सरकार की फ्री मोबाइल योजना 2022 के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे। इसमें 1.32 करोड महिलाओं को यह फोन मिलेंगे जिसमें 3 साल तक की फ्री इंटरनेट कॉल और मैसेज की सुविधा होगी। इसके साथ ही स्मार्टफोन में गहलोत सरकार की प्रमुख योजनाओं का भी जिक्र होगा। फ्री स्मार्ट फोन योजना की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण 2022-23 में की थी। सरकार का मानना है कि फ्री स्मार्ट फोन योजना से महिलाएं भी सशक्त होंगी।


Share News

editor December 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
बीकानेर
हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
बीकानेर
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
बीकानेर
RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन
राजस्थान
बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
बीकानेर
बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान
बीकानेर
एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुरबीकानेर

8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब

Published May 5, 2026
जयपुर

कमर्शियल सिलेंडर महंगा, होटल और शादी खर्च बढ़े

Published May 1, 2026
जयपुर

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश

Published March 13, 2026
जयपुर

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत

Published March 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?