Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > 8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब
जयपुरबीकानेर

8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब

editor
editor Published May 5, 2026
Last updated: 2026/05/05 at 11:34 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर सहित राजस्थान के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने अचानक करवट ले ली। सोमवार को जयपुर, शेखावाटी, हाड़ौती और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में सुबह से लेकर शाम तक तेज अंधड़, मेघगर्जन, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई।

पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे जेठ महीने की शुरुआत में पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। मौसम केन्द्र जयपुर ने 8 मई तक प्रदेश के 15 जिलों में अंधड़, बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले तीन दिनों तक 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

तापमान में गिरावट की बात करें तो अलवर में सबसे अधिक 8 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जबकि जयपुर, सीकर, कोटा, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर और करौली में लगभग 5 डिग्री तक पारा गिरा। वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम खराब होने का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली में खराब मौसम के चलते कई उड़ानों को डायवर्ट कर जयपुर भेजा गया। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की भीड़ लग गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर गुवाहाटी से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट को पहले लखनऊ और फिर जयपुर डायवर्ट किया गया, जिसके कारण यात्रियों को करीब 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

- Advertisement -

Share News

editor May 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर
शनिवार को भी खुले रहेंगे बीकेईएसएल के सभी बिल संग्रहण केंद्र
बीकानेर
राजस्थान में टीडीआर नीति से आसान होगा भूमि अधिग्रहण, बढ़ेंगे विकास कार्य
बीकानेर
एमबीए-एमसीए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ी
बीकानेर
यूजीसी हटाने की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पदयात्रा शुरू
बीकानेर
पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल की बाइक गायब, मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार

Published July 10, 2026
बीकानेर

भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की

Published July 10, 2026
बीकानेर

फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज

Published July 10, 2026
बीकानेर

शनिवार को भी खुले रहेंगे बीकेईएसएल के सभी बिल संग्रहण केंद्र

Published July 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?