Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बदमाशों ने युवक को अगवा कर भागे, कोटगेट पुलिस व डीएसटी टीम ने पकड़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बदमाशों ने युवक को अगवा कर भागे, कोटगेट पुलिस व डीएसटी टीम ने पकड़ा
बीकानेर

बदमाशों ने युवक को अगवा कर भागे, कोटगेट पुलिस व डीएसटी टीम ने पकड़ा

editor
editor Published December 6, 2022
Last updated: 2022/12/06 at 11:05 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नागौर से युवक का अपहरण कर ले जा रहे बदमाशों को कोटगेट पुलिस और डीएसटी ने रानीबाजार में दबोच लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करके अगवा युवक को उनके चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया। अपहरणकर्ता व अगवा युवक को नागौर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। नागौर पुलिस सभी लोगों को लेकर नागौर चली गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुड़ानिया ने बताया कि करीब पौने आठ बजे नागौर पुलिस से सूचना मिली कि एक युवक का अपहरण कर तीन-चार युवक कार से बीकानेर आ रहे हैं। इस पर डीएसटी एवं कोटगेट पुलिस सीआइ प्रदीपसिंह चारण को अलर्ट किया गया। आरोपियों की लोकेशन के आधार पर उन्हें रानीबाजार ओवरब्रिज पर दबोच लिया गया। अगवा युवक कार में ही सकुशल मिला।
पीछे लगी थी नागौर पुलिस
युवक के अपहरण का पता चलते ही नागौर पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई। बदमाशों के बीकानेर की तरफ आने की सूचना पर बीकानेर पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस को सूचना मिली तब तक अपहरणकर्ता पलाना को क्रॉस कर बीकानेर शहर में प्रवेश कर चुके थे। कोटगेट एसएचओ प्रदीपसिंह चारण ने बताया कि हनुमानगढ़ के डबली राठान वार्ड नंबर 22 निवासी गुरप्रीत (20) पुत्र गुरमीतसिंह बावरी, रणजीतसिंह पुत्र सुमेरसिंह ओड, नागौर के फिरोजपुरा निवासी दिनेश कुमार (28) पुत्र चन्दाराम मेघवाल एवं नागौर के साडीला निवासी बजरंगसिंह (24) पुत्र हेमसिंह राजपूत को पकड़ा गया है। मुक्त कराया गया युवक श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में श्यामसर का रहने वाला प्रेमप्रकाश (30) पुत्र बस्तीराम है। आरोपियों का पीछा करते हुए श्रीबालाजी थानाप्रभारी अब्दुल रऊफ बीकानेर पहुंचे। कोटगेट पुलिस ने सभी को उनके सुपुर्द कर दिया। नागौर पुलिस रात को ही उन्हें श्रीबालाजी ले गई।
रुपयों का लेन-देन आ रहा सामने
अपहरणकर्ताओं व अपहृत युवक के बीच रुपयों का लेन-देन बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अपहृत युवक से आरोपी दो लाख रुपए मांगते हैं। काफी समय से वह रुपयों का तकादा कर रहे हैं ,लेकिन वह दे नहीं रहा। इस पर आरोपियों ने उसके अपहरण की योजना बनाई। पुलिस टीम में डीएसटी के हेडकांस्टेबल दीपक यादव, सवाईसिंह, वासुदेव, हेडकांस्टेबल ओंकार सिंह, कांस्टेबल बृजलाल, सूर्यप्रकाश श्रवणराम, पूनमचंद आदि शामिल थे।


Share News

editor December 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
बीकानेर में वीर सावरकर जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी आयोजन
बीकानेर
बीकानेर में नियम विरुद्ध चल रहे 62 स्कूलों को नोटिस
बीकानेर
छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
बीकानेर
हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट

Published May 28, 2026
बीकानेर

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में वीर सावरकर जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी आयोजन

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नियम विरुद्ध चल रहे 62 स्कूलों को नोटिस

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?