Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहरी परकोटे के गली-मोहल्लों में पहुंचे जिला कलक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहरी परकोटे के गली-मोहल्लों में पहुंचे जिला कलक्टर
बीकानेरराजस्थान

शहरी परकोटे के गली-मोहल्लों में पहुंचे जिला कलक्टर

editor
editor Published December 2, 2022
Last updated: 2022/12/02 at 9:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहरी परकोटे के एक दर्जन गली-मोहल्लों में पहुंचकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और आवासीय पट्टा जारी करने की प्रगति की वस्तुस्थिति जानी।
उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी परिवार चिरंजीवी योजना के पंजीकरण से वंचित नहीं रहे, इसके लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। इस संबंध में जिले भर में डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सर्वे किया जाएगा। प्रतिदिन किए गए सर्वे की पंजिका संधारित की जाएगी तथा इसकी नियमित समीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक दस परिवारों पर संबंधित क्षेत्र के एक कार्मिक की नियुक्ति की जाएगी। यह कार्मिक इन परिवारों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करेगा। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा।
*घर-घर पूछा, चिरंजीवी में पंजीकृत हैं या नहीं*
जिला कलक्टर ने शहरी क्षेत्र के घर तक पहुंचकर इनके मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत होने अथवा नहीं होने की जानकारी ली। जिन परिवारों ने अब तक पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें अतिशीघ्र पंजीकृत होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सिर्फ 850 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दस लाख रुपये तक कैशलेस मेडिक्लेम लाभ और पांच लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने धर्म नगर द्वार, धर्म चौक, बेसिक कॉलेज और स्कूल के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल विजिट किया।
*आमजन से लिया फीडबैक, बैठक कर दिए निर्देश*
इस दौरान जिला कलक्टर ने आवासीय पट्टे जारी करने की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने इसमें आ रही व्यावहारिक परेशानियों के बारे में आमजन से फीडबैक लिया तथा दौरे के बाद नगर निगम के अधिकारियों और नगर मित्रों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पट्टे जारी करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। इसके लिए निगम और यूआईटी द्वारा हैल्पडेस्क स्थापित किए जाएं। उन्होंनेे कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।
इस दौरान स्थानीय पार्षद प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, बाल विकास परियोजना अधिकारी शक्ति सिंह कच्छावा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नं. 3 के प्रभारी डॉ. गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।*
*मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और पट्टा जारी करने की जानी प्रगति*
बीकानेर, 2 दिसम्बर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहरी परकोटे के एक दर्जन गली-मोहल्लों में पहुंचकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और आवासीय पट्टा जारी करने की प्रगति की वस्तुस्थिति जानी।
उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी परिवार चिरंजीवी योजना के पंजीकरण से वंचित नहीं रहे, इसके लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। इस संबंध में जिले भर में डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सर्वे किया जाएगा। प्रतिदिन किए गए सर्वे की पंजिका संधारित की जाएगी तथा इसकी नियमित समीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक दस परिवारों पर संबंधित क्षेत्र के एक कार्मिक की नियुक्ति की जाएगी। यह कार्मिक इन परिवारों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करेगा। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा।
*घर-घर पूछा, चिरंजीवी में पंजीकृत हैं या नहीं*
जिला कलक्टर ने शहरी क्षेत्र के घर तक पहुंचकर इनके मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत होने अथवा नहीं होने की जानकारी ली। जिन परिवारों ने अब तक पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें अतिशीघ्र पंजीकृत होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सिर्फ 850 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दस लाख रुपये तक कैशलेस मेडिक्लेम लाभ और पांच लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने धर्म नगर द्वार, धर्म चौक, बेसिक कॉलेज और स्कूल के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल विजिट किया।
*आमजन से लिया फीडबैक, बैठक कर दिए निर्देश*
इस दौरान जिला कलक्टर ने आवासीय पट्टे जारी करने की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने इसमें आ रही व्यावहारिक परेशानियों के बारे में आमजन से फीडबैक लिया तथा दौरे के बाद नगर निगम के अधिकारियों और नगर मित्रों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पट्टे जारी करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। इसके लिए निगम और यूआईटी द्वारा हैल्पडेस्क स्थापित किए जाएं। उन्होंनेे कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।
इस दौरान स्थानीय पार्षद प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, बाल विकास परियोजना अधिकारी शक्ति सिंह कच्छावा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नं. 3 के प्रभारी डॉ. गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share News

editor December 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा
बीकानेर
सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर
बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज
बीकानेर
बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी

Published May 28, 2026
बीकानेर

मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा

Published May 28, 2026
बीकानेर

सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन

Published May 28, 2026
बीकानेर

चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?