Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीजेपी 1 दिसंबर से करेगी गहलोत सरकार पर बड़ा अटैक, जेपी नड्डा आएंगे, यह होगी रणनीति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बीजेपी 1 दिसंबर से करेगी गहलोत सरकार पर बड़ा अटैक, जेपी नड्डा आएंगे, यह होगी रणनीति
जयपुरराजस्थान

बीजेपी 1 दिसंबर से करेगी गहलोत सरकार पर बड़ा अटैक, जेपी नड्डा आएंगे, यह होगी रणनीति

editor
editor Published November 28, 2022
Last updated: 2022/11/28 at 9:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार  के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाली बीजेपी अपनी जन आक्रोश यात्रा का रोडमैप जारी कर दिया है. बीजेपी ने आगामी एक दिसंबर को अपनी जनाक्रोश यात्रा का आगाज करेगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर से 51 जन आक्रोश रथों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना करेंगे. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने दावा किया है कि जन आक्रोश यात्रा गहलोत सरकार में त्राहिमाम कर रही जनता के मुददों को मुखरता से आवाज देकर इस सरकार की नींव हिला देगी.
बीजेपी इस दौरान राजस्थान में आम जनता से सीधा संवाद करेगी. तय रणनीति के मुताबिक बीजेपी प्रदेशभर में 20 हजार जनसभाएं करेगी. जन आक्रोश की ये जनसभाएं 14 से 20 दिसंबर होंगी. पार्टी ने जनाक्रोश यात्रा के जरिये दो करोड़ लेागों तक सीधे जुडऩे का ऐलान किया है. जन आक्रोश रथों के साथ शिकायत पेटिका भी होगी. जनता से मिलने वाली शिकायतों का पार्टी संकलन करेगी और फिर उन मुददों को घोषणा-पत्र में शामिल किया जायेगा. जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया है.
मिस्ड कॉल के जरिए भी आम जनता को पार्टी से जोड़ेगी
बीजेपी ने मिस्ड कॉल के जरिए भी आम जनता को पार्टी से जोडऩे का ऐलान किया है. इसके लिए बाकयदा नंबर जारी कर दिया गया है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने आरोप लगाया कि राज्य के इतिहास में अब तक इतनी नाकारा, अराजक और भ्रष्ट सरकार किसी ने नहीं देखी. राज्य में स्वान नवजात के शव नोचते हैं. जयपुर में अबला की रोटी मांगते हुए अस्मत लूट ली जाती है. महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. न वो अस्पताल, न घर और न ही स्कूल में महफूज हैं. भरतपुर में 3 सगे भाइयों को मार डाला गया. पुजारियों को जलाया जा रहा है. जन घोषणा-पत्र के वादे इस सरकार ने निभाए नहीं.
पूनिया का आरोप सरकार अब भी 99 के फेर में है

पूनिया ने गहलोत सरकार पर आरोपी की झड़ी लगाते हुए कहा कि 1500 दिन हो गए किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई. किसानों को आत्महत्याएं करनी पड़ी. उनकी जमीनें कुर्क हुई हैं. 70 लाख अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए एक्जाम दिया लेकिन सरकार एक लाख से ज्यादा नौकरी नहीं दे पाई. रीट की चीट ने प्रदेश के युवाओं को झकझोर कर रख दिया. पेपर तब लीक होते हैं जब सरकार वीक होती है. सरकार अब भी 99 के फेर में है. बिजली की कीमतें बढ़ा दी गई. अस्पताल और स्कूल हाल बेहाल हैं. पूनिया ने दावा किया कि बीजेपी आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और अगले साल भारी बहुमत से सरकार बनाएगी.

Share News

editor November 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर
नापासर पुलिस ने पोक्सो मामले का पांच हजार का इनामी नाबालिग दबोचा
बीकानेर
पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी प्रकरण का आरोपी नोखा से गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान में बड़े आयोजनों के लिए खाद्य सुरक्षा नियम हुए और सख्त
बीकानेर
तेरापंथ महिला मंडल का ‘श्री उत्सव’ 17 जुलाई से, पोस्टर विमोचित
बीकानेर
विधानसभा अमृत महोत्सव में देवीसिंह भाटी और डॉ कल्ला होंगे सम्मानित
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?