Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तीन बीएसएफ के जवान ने मिलकर युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > तीन बीएसएफ के जवान ने मिलकर युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
राजस्थानश्रीगंगानगर

तीन बीएसएफ के जवान ने मिलकर युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

editor
editor Published November 20, 2022
Last updated: 2022/11/20 at 5:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में युवती से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वालों में तीन बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) जवान भी शामिल हैं। घटना रायसिंहनगर की कुम्हार बस्ती के एक दूध डेयरी के गोदाम में हुई। युवती ने डेयरी मालिक और उसके कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
मामले में युवती ने तीन बीएसएफ जवानों के भी शामिल होने की शिकायत की थी। पीडि़ता का कहना है कि वह उनके नाम नहीं जानती। पुलिस ने इस मामले में डेयरी मालिक और उसके कर्मचारी से घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। उसके बाद बीएसएफ जवानों को भी उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अब पीडि़ता से इनकी पहचान कराई जाएगी।

दूध लेने गई थी युवती
पीडि़त युवती मूल रूप से श्रीगंगानगर की रहने वाली है। अभी रायसिंहनगर में रह रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम दूध लेने डेयरी पर गई थी। आरोप है कि वहां डेयरी मालिक वेदप्रकाश उर्फ श्योपत (26) व उसके कर्मचारी संजय कुमार (32) ने युवती को कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद वे बीएसएफ के दो हेड कॉन्स्टेबल नेमाराम (30), प्रवीण कुमार (44) व कॉन्स्टेबल संजीव कुमार (34) को भी बुला लाए। पांचों ने रात 8 बजे से देर रात 1 बजे तक युवती से दुष्कर्म किया और 5 घंटे तक कमरे में बंद रखा। पुलिस ने बताया कि नेमाराम यूपी के बागपत का रहने वाला है। वहीं, प्रवीण कुमार और संजीव कुमार पंजाब के पठानकोट के हैं।

थाने पहुंचकर दी जानकारी
घटना के बाद युवती ने शनिवार सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। हालांकि मामला बीएसएफ से जुड़ा होने के कारण पुलिस डेयरी मालिक और उसके कर्मचारी को तो तुरंत थाने ले आई। बीएसएफ के तीनों जवानों के संबंध में बीएसएफ के उच्च अधिकारियों से अनुमति ली गई। उनकी अनुमति मिलने के बाद तीनों जवानों से पूछताछ शुरू की गई है।
पुलिस ने पीडि़ता के अदालत में बयान करवाए हैं। शनिवार को ही मेडिकल बोर्ड से उसका मेडिकल भी करवाया गया। इस मामले में रविवार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। मामले की जांच डीएसपी बिश्नोई को सौंपी गई है।
इस मामले में जांच अधिकारी डीएसपी अनु बिश्नोई का कहना है कि युवती शनिवार सुबह थाने पहुंची थी। प्रथम दृष्टया तो उसके साथ रेप की पुष्टि हुई है। घटना में तीन बीएसएफ जवान भी शामिल हैं।
इस मामले में एएसपी बनवारी लाल मीणा ने बताया- युवती ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसमें दो सिविलियन और तीन बीएसएफ जवान शामिल हैं। वहीं, बीएसएफ अधिकारियों की अनुमति के बाद बीएसएफ जवानों को भी पूछताछ के लिए एसएचओ रायसिंहनगर को सौंप दिया गया है।


Share News

editor November 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?