Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर मे इस जगह पर बिजली का इंजन लगाकर ट्रेन का ट्रायल किया गया।
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर मे इस जगह पर बिजली का इंजन लगाकर ट्रेन का ट्रायल किया गया।
बीकानेर

बीकानेर मे इस जगह पर बिजली का इंजन लगाकर ट्रेन का ट्रायल किया गया।

editor
editor Published November 17, 2022
Last updated: 2022/11/17 at 10:47 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बिरधवाल खंड से लूणकरणसर स्टेशन के बीच 84 किलाेमीटर लंबे ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। बुधवार को इस रूट पर बिजली का इंजन लगाकर ट्रेन का ट्रायल किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर राजेश माेहन ने निरीक्षण किया। विद्युत इंजन से इस ट्रैक पर 100 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर स्पीड ट्रायल लिया। इस दौरान ट्रेन को खाली चलाने के साथ ही भार रखकर भी चलाया गया। निरीक्षण में ट्रैक पूरी तरह से फिट मिला।

माेहन ने लूणकरणसर से बिरधवाल स्टेशन के मध्य स्थित विभिन्न एलसी गेट, पावर स्टेशन, पावर सब स्टेशन, सब स्टेशन एवं लूणकरणसर, मलकीसर, अर्जुनसर और बिरधवाल स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही 133 केवी ओवर हेड विद्युत लाइन, 11 केवी/33 केवी विद्युत लाइन, लूणकरणसर एफओबी, मलकीसर यार्ड, कर्व नंबर- 42 को भी चेक किया गया।
निरीक्षण के समय रेल विद्युतीकरण जयपुर के मुख्य परियोजना निदेशक पीएल मीना, बीकानेर डीआरएम राजीव श्रीवास्तव, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य बिजली एवं वितरण इंजीनियर विश्वेश्वर दयाल, मुख्य संकेत इंजीनियर डीएल मीना, मुख्य ट्रैक इंजीनियर राजेंद्र भार्गव माैजूद थे।
30 रेलवे स्टेशनाें पर लगेगी लिफ्ट, बीकानेर मंडल के दाे स्टेशन शामिल
बीकानेर | उत्तर पश्चिम रेलवे के चार मंडलाें के 30 रेलवे स्टेशनाें पर यात्रियाें की सुविधा के लिए लिफ्ट लगेगी। रेलवे अधिकारियाें ने इस प्राेजेक्ट काे मंजूरी दे दी है। अगले साल तक इस काम काे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक लिफ्ट में एक साथ आठ यात्रियाें काे ग्राउंड फ्लाेर से फुटओवरब्रिज पर ले जाया जा सकेगा। सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि बीकानेर मंडल के श्रीगंगानगर स्टेशन पर एक व सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर दाे लिफ्ट लगेगी।
जयपुर मंडल के झुंझुंनू रेलवे स्टेशन पर दाे, खातीपुरा में चार, किशनगढ़ में एक, फुलेरा में तीन, रिंगस में एक, अजमेर मंडल के रानी, जवाईबांध, ब्यावर, में क्रमश: दाे-दाे, जाेधपुर मंडल के रेण, बाड़मेर, मेड़ता राेड, डेगाना व डीडवाना रेलवे स्टेशन पर क्रमश: दाे-दाे लिफ्ट लगाने की मंजूरी मिली है।


Share News

editor November 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा
बीकानेर
सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर
बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज
बीकानेर
बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी

Published May 28, 2026
बीकानेर

मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा

Published May 28, 2026
बीकानेर

सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन

Published May 28, 2026
बीकानेर

चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?