Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पानी की बारी लगाने को लेकर बुजुर्ग से मारपीट 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > पानी की बारी लगाने को लेकर बुजुर्ग से मारपीट 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
राजस्थानहनुमानगढ़

पानी की बारी लगाने को लेकर बुजुर्ग से मारपीट 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

editor
editor Published November 12, 2022
Last updated: 2022/11/12 at 8:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ। हनुमानगढ़ में खेत में पानी की बारी लगाने गए बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने खेती के लिए जमीन ठेके पर ले रखी है। शुक्रवार को सुबह जब वह खेत में पानी की बारी लगाने गया तो वहां खेत पड़ोसी ने पानी लगाने से रोकने के लिए मारपीट की और जातिसूचक गालियां निकालते हुए देख लेने की धमकी दी। इस पर खेत मालिक ने बीच-बचाव कर उसको छुड़ाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मारपीट के अलावा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एससी-एसटी सेल प्रभारी आरपीएस अरुण कुमार ने बताया कि शेराराम (65) पुत्र सुखराम मेघवाल निवासी वार्ड नंबर 8, गांव रोड़ांवाली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसने चक 3 आरआरडब्ल्यू बी में नजीर अहमद और उसके भाई बशीर अहमद पुत्र उमर सदीक की पौने पांच बीघा जमीन खेती के लिए ठेके पर ले रखी है। शुक्रवार को सुबह करीब सवा सात बजे पानी की बारी लगाने के लिए खेत में गया तो वहां पर यूसफ पुत्र अदरीश, सईद पुत्र उमर सदीक, नूर जहान पुत्र मंजूर खां, लाल खां पुत्र अब्दुल हक निवासी रोड़ांवाली आए और उसे जातिसूचक गालियां निकालने लगे। इसके बाद पानी नहीं लगाने देने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने धमकी दी कि दोबारा यहां दिखाई दिया तो अच्छा नहीं होगा। इस पर खेत मालिक बशीर अहमद और नजीर अहमद ने बीच-बचाव कर उनको छुड़ाया। अरुण कुमार ने बताया कि पीडि़त की रिपोर्ट पर 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Share News

editor November 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?