Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 3 दिन में 30 हजार नौकरियां देंगी 250 टॉप कंपनियां
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > 3 दिन में 30 हजार नौकरियां देंगी 250 टॉप कंपनियां
जयपुर

3 दिन में 30 हजार नौकरियां देंगी 250 टॉप कंपनियां

editor
editor Published November 11, 2022
Last updated: 2022/11/11 at 11:58 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर राजस्थान में पहली बार देश की 250 से ज्यादा नामी कंपनियां एक छत के नीचे बेरोजगारों को रोजगार देने पहुंच चुकी हैं। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर अडानी ग्रुप, बजाज जैसे दिग्गज ग्रुप्स में 10वीं पास से लेकर सभी तरह के बेरोजगार नौकरी पा सकेंगे। करीब तीन दिन चलने वाले जॉब फेयर में 30 हजार से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का टारगेट रखा गया है।

जोधपुर में आज से दो दिन का डिजिफेस्ट जॉब 11 और 12 नवंबर तक चलेगा। इन दो दिन में 20 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को नौकरियां ऑफर होंगी। इसके बाद अगले सोमवार यानी 14 नवंबर को जयपुर में लगने वाले मेगा जॉब फेयर में भी 10 हजार बेरोजगारों को ऑन द स्पॉट नौकरी ऑफर की जाएगी। इस दौरान कंपनियों के अधिकारी इंटरव्यू लेकर सिलेक्टेड कैंडिडेट को ऑफर लेटर भी देंगे।

आज से जोधपुर डिजिफेस्ट और जॉब फेयर, CM गहलोत रहेंगे मौजूद
राजस्थान सरकार का आईटी डिपार्टमेंट जोधपुर में डिजिफेस्ट-जॉब फेयर- 2022 लगा रहा है। इस फेयर की शुरुआत आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर से करेंगे। यहां रेजीडेंसी रोड पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में ये फेयर 11 से 12 नवंबर तक चलेगा। जॉब फेयर का टाइम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

जोधपुर में ये कंपनियां होंगी शामिल
जोधपुर में इंफोसिस, इन्फोसिस BPO,रिलायंस जियो, वोडाफोन, लारसन एंड टर्बो (L&T), अडानी ग्रीन, सुजलॉन, AU फाइनेंस, महिंद्रा फाइनेंस, मुथूट फाइनेंस, जेनपैक्ट, क्लब महिंद्रा, DB CORP, बजाज मोटर्स, जीनस, स्पार्क मिंडा, एस्सेल प्रॉपैक, ताज हरि, ऑरियन प्रो, IDEA इन्फिनिटी, भवन साइबरटेक, IIFL, क्वेस कॉर्प, EY India, केपीएमजी इंटरनेशनल लिमिटेड ,G4S, अक्ष जैसी 200 से ज्यादा कंपनियां इस जॉब फेयर में युवाओं को रोजगार देंगी।


Share News

editor November 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट क्षेत्र की डिस्पेंसरी में विवाद, पुलिस मौके पर पहुंची
बीकानेर
जेएनवीसी थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जिले में धूलभरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा
बीकानेर
बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट जारी
बीकानेर
पीबीएम नेत्र चिकित्सालय को 2200 काले चश्मों का सहयोग
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर से मारपीट, सेवाएं प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले जांचें
बीकानेर
एआई से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुरबीकानेर

8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब

Published May 5, 2026
जयपुर

कमर्शियल सिलेंडर महंगा, होटल और शादी खर्च बढ़े

Published May 1, 2026
जयपुर

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश

Published March 13, 2026
जयपुर

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत

Published March 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?