बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार तिलक नगर स्थित एसबीआई बैंक वाली गली निवासी साहिल कोहरी ने शिकायत दी है कि 27 मई की रात करीब 11 बजे वह अपनी गाड़ी से जा रहा था। इसी दौरान तिलक नगर निवासी मोसिम भाटी और उसके 5-7 साथियों ने मोटरसाइकिल से उसकी गाड़ी को रोक लिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसकी जेब से 5 हजार रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
