Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 15 हजार सियासी नियुक्तियां दे चुकी गहलोत सरकार, अब समाजों के नए बोर्ड बनेंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > 15 हजार सियासी नियुक्तियां दे चुकी गहलोत सरकार, अब समाजों के नए बोर्ड बनेंगे
राजनीतिराजस्थान

15 हजार सियासी नियुक्तियां दे चुकी गहलोत सरकार, अब समाजों के नए बोर्ड बनेंगे

editor
editor Published November 9, 2022
Last updated: 2022/11/09 at 12:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। जनता को मुफ्त का लालच देने वाले रेवड़ी कल्चर की देशभर में चर्चा है, लेकिन सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बल्कि सत्ता में बने रहने के लिए भी नेताओं को ये रेवडिय़ां बांटनी पड़ती हैं। यही वजह है कि चार साल के कार्यकाल में ही गहलोत सरकार बोर्ड-आयोग आदि में करीब 15 हजार नेताओं को सियासी नियुक्तियां दे चुकी है। ये गहलोत सरकार के किसी भी कार्यकाल में सबसे अधिक हैं। पहले के दोनों कार्यकाल में करीब 9-10 हजार लोगों को ही ऐसी नियुक्तियां दी गई थीं। लेकिन इस बार सियासत में उपजे असंतोष को साधने के लिए गहलोत सरकार का सबसे बड़ा हथियार राजनीतिक नियुक्तियां रही हैं।
जो मंत्री नहीं बन सके, ऐसे 30 से अधिक विधायक भी बोर्ड-आयोग में एडजस्ट हुए
सत्ता में आने बाद के बाद जो मंत्री नहीं बन सके, ऐसे 30 से अधिक विधायकों को बोर्ड-आयोगों में एडजेस्ट किया गया है। नेताओं के परिजनों को भी सियासी लाभ दिया गया है। इसके बावजूद राजनीतिक नियुक्तियों की दौड़ थमी नहीं है। चुनाव से पहले सियासत में समाजों को साधने के लिए कुछ नए बोर्ड या आयोग बनाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि नियुक्तियों की मांग सिर्फ समाजों या सत्ताधारी पार्टी की तरफ से ही नहीं उठ रही, बल्कि विपक्ष के नेता भी इसके लिए कतार में खड़े हैं।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और कई अन्य विधायकों ने पिछले दिनों सीएम अशोक गहलोत को चि_ी लिखकर वीर तेजाजी बोर्ड के गठन की मांग रखी है। वहीं भाजपा सांसद दीया कुमारी भी तेली समाज के लिए तेल घाणी बोर्ड के गठन की मांग कर रही हैं।
अब ओढ़ राजपूत समाज कल्याण काष्ठ कला बोर्ड, बृज क्षेत्र धार्मिक विकास बोर्ड, मंसूरी पिंजारी समाज, केवट समाज, गडिय़ा लुहार और बुनकर समाज की तरफ से भी अपने लिए बोर्ड के गठन की मांग की गई है। इनके गठन के लिए हलचल दिखाई दे रही है।
74 नेताओं को विभिन्न बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति दे चुके
30 सेे अधिक विधायकों को आयोग-बोर्ड में लगाया गया।
02 हजार से अधिक वकीलों को एडजस्ट किया।
इसके अलावा पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी और मौजूदा विधायकों के परिजनों को कई बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष व सदस्य लगाया गया।
बोर्ड-आयोग-अकादमी तक में नियुक्ति
राज्य स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा गहलोत सरकार के कार्यकाल के 3 साल बीतने के बाद खुला। अब तक सरकार 74 नेताओं को विभिन्न बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति दे चुकी है। विधायकों के अलावा पूर्व विधायकों और विधायक प्रत्याशियों को भी नियुक्तियां दी गई हैं। अब 14 यूआईटीज, 2 विकास प्रधिकरण, विभिन्न समाजों के लिए बोर्ड गठन जैसी नियुक्तियां होनी बाकी हैं। जिला स्तर तक भी बात करें तो 2000 वकीलों को नियुक्ति दी गईं। वहीं राज्य स्तर पर 500 बड़ी और जिलों में करीब 12,500 नियुक्तयां की गईं।
कांग्रेस ने तेजाजी बोर्ड तो भाजपा सांसद दीया कुमारी ने तेल घाणी बोर्ड के गठन की मांग रखी
गहलोत सरकार ने इसी साल की शुरुआत में ब्राह्मण समाज व्रिप कल्याण बोर्ड का गठन किया था। पिछले माह सीएम ने अलग-अलग समाजों के लिए 3 नए बोर्ड के गठन को मंजूरी दी। इनमें राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड, राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड व राजस्थान राज्य रजक (धोबी) कल्याण बोर्ड शामिल हैं। पूर्व में गुर्जर समाज के लिए पहले देवनारायण बोर्ड, सैन समाज के लिए केश कला बोर्ड, कुम्हार समाज के लिए माटी कला बोर्ड का गठन कर चुके।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूगल रोड पर गंदगी का अंबार, राहगीर परेशान – Bikaner News
बीकानेर
फड़ बाजार में ई-सिगरेट पर छापा, 43 डिवाइस जब्त – Bikaner News
बीकानेर
घर वापसी तेज हो, लौटने वालों का रखें ध्यान: मोहन भागवत – National News
बीकानेर
जम्मू-कश्मीर को जल्द मिल सकता है पूर्ण राज्य का दर्जा – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल – Bikaner News
बीकानेर
मंदिर में चोरी करते दो युवक ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़े
बीकानेर
इलाज कराने पहुंचे युवक की पीबीएम अस्पताल से कार चोरी, लाखों का नुकसान
बीकानेर
बीकानेर में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई लोग घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

39 दिन से लापता दो दोस्तों के शव तालाब में डूबी कार से बरामद

Published February 17, 2026
राजस्थान

भिवाड़ी केमिकल पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूर जिंदा जले

Published February 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में बढ़ी गर्मी, जयपुर-बीकानेर में बारिश की संभावना

Published February 16, 2026
राजस्थान

भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की झपकी से पांच लोगों की मौत

Published February 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?