Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को दिया अंजाम, हजारों रुपए व सामान पार कर ले गया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को दिया अंजाम, हजारों रुपए व सामान पार कर ले गया
crimeचोरीराजस्थानश्रीगंगानगर

चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को दिया अंजाम, हजारों रुपए व सामान पार कर ले गया

editor
editor Published November 6, 2022
Last updated: 2022/11/06 at 6:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। शहर के तिलकनगर चौराहे पर शनिवार देर रात चोरों ने एक दुकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने दुकान के ताले तोड़े। गल्ले में रखे 80 हजार रुपए चुराए। कुछ परचून का सामान अपने साथ लिया और फरार हो गए। चोर जाते-जाते दुकान के ताले अपने साथ ले गए। उन्होंने दुकान में रखा एक अन्य ताला शटर पर लगाया और चाबी वहीं पास में रखी ईंट के नीचे छोड़ गए।
बीमार होने के कारण मालिक नहीं आया दुकान
दुकान मालिक पवन सेतिया ने बताया कि वह और उसका एक भाई तिलक नगर चौराहे पर सेतिया डिपार्टमेंटर स्टोर नाम से दुकान चलाते हैं। भाई को एक दिन पहले बुखार होने के कारण वह एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गया जबकि उसे भी रविवार को बुखार जैसा लग रहा था। ऐसे में दुकान नहीं खोलने का फैसला किया गया।
आसपास के किसी व्यक्ति ने जब दुकान में अलग तरह का ताला लगा देखा और पास में पड़ी चाबी देखी तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। मौके पर पहुंचे पवन सेतिया ने ताले के पास रखी चाबी इस्तेमाल कर ताला खोल दिया। गल्ला संभाला तो इसमें रखे करीब 80 हजार रुपए गायब थे।
जवाहर नगर पुलिस को दी सूचना
घटना की सूचना दोपहर में जवाहर नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ नरेश निर्वाण ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने दुकान मालिक से भी जानकारियां जुटाईं। इस संबंध में अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस आसपास लगे कैमरे खंगाल कर मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। दुकान मालिक सेतिया ने बताया कि नकद राशि और सामान मिलाकर वारदात में करीब सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
पार्षद बोले बंद हुई गश्त
घटना की जानकारी मिलने पर पार्षद अशोक मुजराल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और पुलिस को इसकी सूचना दी। पार्षद मुजराल ने बताया कि उनके इलाके में तिलक नगर चौराहे पर कुछ समय पहले तक गश्त होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। ऐसे में चोरों के हौसलें बुलंद हैं। उन्होंने चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

Share News

editor November 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत
बीकानेर
बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी चालक से लूट, मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश
बीकानेर
बीकानेर ब्लाइंड मर्डर बना पहेली, 16 दिन बाद भी हत्यारे फरार
बीकानेर
बीकानेर: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर मासूम की मौत
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस थानों में कानून व्यवस्था के लिए ‘यूथ विंग’ बनेगी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान शिक्षा विभाग में 9582 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं

Published April 16, 2026
बीकानेरराजस्थान

पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?