Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिजली कनेक्शन काटने के मैसेज के जरिये शातिरों द्वारा धोखाधड़ी करने को लेकर बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बिजली कनेक्शन काटने के मैसेज के जरिये शातिरों द्वारा धोखाधड़ी करने को लेकर बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जयपुरबिजलीराजस्थान

बिजली कनेक्शन काटने के मैसेज के जरिये शातिरों द्वारा धोखाधड़ी करने को लेकर बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी

editor
editor Published November 2, 2022
Last updated: 2022/11/02 at 2:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। बकाया बिल पर कनेक्शन काटने से पहले डिस्कॉम को 15 दिन का नोटिस देना जरूरी है। यह नोटिस बिल की अंतिम तारीख के बाद दिया जाता है। इससे पहले डिस्कॉम कनेक्शन नहीं काट सकता है, लेकिन शहर में बकाया बिल जमा करवाने व कनेक्शन काटने की धमकी के फर्जी मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आ रहे है। कई उपभोक्ता इन फर्जी मैसेज की झांसे में आकर राशि ट्रांसफर भी कर रहे है।
जयपुर डिस्कॉम की एडवाइजरी के बाद भी उपभोक्ता इन फर्जी मैसेज के झांसे में आ रहे है। इसको लेकर डिस्कॉम ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत व पुलिस थाना सदर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। डिस्कॉम प्रबंधन का दावा है कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल व अन्य सभी सुविधाओं की सूचना डिस्कॉम की आधिकारिक सेंडर आईडी जेवीवीएनएल से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस से की जाती है। विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 56 के तहत 15 दिन बाद विद्युत कनेक्शन काट सकते है। इससे पहले कनेक्शन काटने का कोई प्रावधान नहीं है।
उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर रात को मैसेज आता है कि आपके पिछले महीने का बिल बकाया है। हमारे इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर से तुरंत संपर्क करे। अन्यथा रात 9.30 बजे आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। रात को बिजली कनेक्शन काटने की धमकी के बाद उपभोक्ता तुरंत फर्जी व्यक्ति के द्वारा बताये अकाउंट में ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर कर देता है। कई बार उपभोक्ता के बैंक खाते व एप की डिटेल मांग कर पूरी रकम ही हड़प ली जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान
बिजली निगम की ओर से रात को कनेक्शन काटने का कोई मैसेज या धमकी नहीं दी जाती है।
ऐसा मैसेज आने पर अपने क्षेत्र के डिस्कॉम सबडिवीजन के एईएन या जेईएन से संपर्क करे।
पेमेंट केवल बिजली मित्र एप या डिस्कॉम के अधिकृत अकाउंट नंबर पर ही करे।
डिस्कॉम की ओर से कोई भी मैसेज खाता संख्या या के. नं. के साथ दिया जाता है।

Share News

editor November 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर
नापासर पुलिस ने पोक्सो मामले का पांच हजार का इनामी नाबालिग दबोचा
बीकानेर
पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी प्रकरण का आरोपी नोखा से गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान में बड़े आयोजनों के लिए खाद्य सुरक्षा नियम हुए और सख्त
बीकानेर
तेरापंथ महिला मंडल का ‘श्री उत्सव’ 17 जुलाई से, पोस्टर विमोचित
बीकानेर
विधानसभा अमृत महोत्सव में देवीसिंह भाटी और डॉ कल्ला होंगे सम्मानित
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
जयपुर

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?