Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस के लिए “वन नेशन, वन यूनिफॉर्म” का विचार रखा, कहा-इसे थोपने की कोशिश नहीं कर रहा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस के लिए “वन नेशन, वन यूनिफॉर्म” का विचार रखा, कहा-इसे थोपने की कोशिश नहीं कर रहा
देश-दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस के लिए “वन नेशन, वन यूनिफॉर्म” का विचार रखा, कहा-इसे थोपने की कोशिश नहीं कर रहा

editor
editor Published October 28, 2022
Last updated: 2022/10/28 at 10:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

देश भर की पुलिस का होगा एक यूनिफॉर्म? PM मोदी ने ‘एक राष्ट्र, एक वर्दी’ का दिया सुझाव

पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा के लिए सभी राज्यों से मिलकर काम करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था का सीधा संबंध विकास से है, इसलिए शांति बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस के लिए ‘एक देश, एक यूनिफॉर्म’ की वकालत की है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इसे थोपना नहीं चाहिए, बल्कि इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस के बारे में अच्छी धारणा बनाए रखना महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के लिए आयोजित 2 दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलिस के लिए ‘एक राष्ट्र, एक वर्दी’ सिर्फ एक विचार है। मैं यह आप सभी पर थोपने की कोशिश नहीं रहा। इसके बारे में आप सोचिए। यह 5, 50 या 100 सालों में हो सकता है। लेकिन हमें इसके बारे में विचार करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि देश भर में पुलिस की पहचान एक जैसी हो सकती है।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा के लिए सभी राज्यों से एक साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कानून और व्यवस्था का सीधा संबंध विकास से है, इसलिए शांति बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य को एक-दूसरे से सीखना चाहिए, प्रेरणा लेनी चाहिए और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।

आंतरिक सुरक्षा पर एक साथ काम करें राज्य

नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आंतरिक सुरक्षा के लिए राज्यों का एक साथ मिलकर काम करना संवैधानिक आदेश के साथ ही देश के प्रति जिम्मेदारी भी है। सभी एजेंसियों को कार्य क्षमता, बेहतर परिणाम और आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए। कानून और व्यवस्था की स्थिति संविधान के अनुसार राज्य का विषय हैं। हालांकि, वह देश की एकता और अखंडता से समान रूप से संबद्ध है।’

आजादी से पहले बनाए कानूनों की करें समीक्षा

2 दिवसीय चिंतन शिविर का उद्देश्य ‘विजन 2047’ और ‘पंच प्रण’ पर अमल के लिए एक कार्य योजना बनाना है, जिसका ऐलान प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में किया था। पीएम मोदी ने राज्यों से आजादी से पहले बनाए कानूनों की समीक्षा करने और मौजूदा संदर्भ में उनमें संशोधन करने के लिए भी कहा।


Share News

editor October 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

Published July 11, 2026
देश-दुनिया

मोहन भागवत के बेलगावी दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम | National News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
देश-दुनिया

लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News

Published June 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?