Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के ये शहर बन सकते हैं नए जिले, चुनाव से पहले होगी घोषणा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान के ये शहर बन सकते हैं नए जिले, चुनाव से पहले होगी घोषणा
जयपुरराजस्थान

राजस्थान के ये शहर बन सकते हैं नए जिले, चुनाव से पहले होगी घोषणा

editor
editor Published October 26, 2022
Last updated: 2022/10/26 at 9:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

गहलोत सरकार ने कमेटी का बढ़ाया कार्यकाल, रिटायर्ड आइएएस रामलुभाया हैं कमेटी अध्यक्ष

प्रदेश के 24 जिलों से 60 शहर कर रहे हैं जिले की दावेदारी

बीकानेर। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि आने वाले बजट में गहलोत सरकार नए जिलों की घोषणा करेगी। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि क्योंकि सरकार ने नए जिले गठन करने के लिए रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में जिस कमेटी का गठन किया था, अभी इस कमेटी का कार्यकाल भी बढ़ा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 24 जिलों से 60 शहर जिले की कतार में हैं। यह कमेटी इन शहरों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। फरवरी में पेश होने वाले राज्य बजट में नए जिलों की घोषणा की जा सकती है।प्रदेश में यूं तो 60 शहर जिले की दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन इनमें कुछ शहर ही ऐसे हैं जो जिले की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इनमें अजमेर जिले से ब्यावर का नाम पहले पायदान पर है। माना जा रहा है कि अगर नए जिलों की घोषणा होती है। ब्यावर पहले नंबर पर होगा। ब्यावर राजस्थान का तेरहवां बड़ा शहर है। दूसरे नंबर पर बाड़मेर जिले से बालोतरा की लॉटरी लग सकती है।

- Advertisement -

बालोतरा विधायक मदन प्रजापत ने जिला नहीं बनने तक नंगे पैर रहने की घोषणा कर रखी है। पिछले बजट सत्र में बालोतरा को जिला घोषित नहीं करने पर विधायक ने विधानसभा परिसर में ही जूते त्याग दिए थे। ब्यावर और बालोतरा के अलावा सीकर से नीमकाथाना, जोधपुर से फलौदी, बीकानेर संभाग से सूरतगढ़ व अनूपगढ़, नागौर से डीडवाना, जयपुर से कोटपूतली को जिला बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है। अगर नए जिलों की घोषणा होगी तो इन शहरों को सरकार की सौगात मिल सकती है।

पहले भी हुआ था कमेटी का गठन

ऐसा नहीं है कि नए जिलों के लिए पहली बार कमेटी का गठन हुआ हो। इससे पहले भी भाजपा शासन में वसुंधरा राजे सरकार ने वर्ष 2014 में रिटायर्ड आइएएस परमेश चंद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। उस कमेटी ने वर्ष 2018 में सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी लेकिन सरकार ने उस रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया। आज तक वो रिपोर्ट सार्वजनिक भी नहीं की गई। इसके बाद सत्ता परिवर्तन हो गया और प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार काबिज हो गई। नई सरकार ने पुरानी कमेटी की रिपोर्ट मानने से मना कर दिया। सीएम गहलोत ने रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में फिर नई कमेटी बना दी।

भौगोलिक दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में इस वक्त 33 जिले हैं। 33वां जिला प्रतागढ़ 14 साल पहले साल 2008 में बना था। तब वसुंधरा राजे सरकार ने इस जिले की घोषणा की थी। वर्ष 1981 तक राजस्थान में 26 ही जिले थे जो बढ़कर 33 हो गए हैं। आने वाले वर्षों में यह संख्या 40 तक पहुंच सकती है।


Share News

editor October 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जेएनवीसी थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जिले में धूलभरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा
बीकानेर
बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट जारी
बीकानेर
पीबीएम नेत्र चिकित्सालय को 2200 काले चश्मों का सहयोग
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर से मारपीट, सेवाएं प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले जांचें
बीकानेर
एआई से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल
बीकानेर
सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?