Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री के पहुंचने से पहले ही इस पार्षद ने कर डाला पार्क का शिलान्यास, पुलिस में पहुंचा मामला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री के पहुंचने से पहले ही इस पार्षद ने कर डाला पार्क का शिलान्यास, पुलिस में पहुंचा मामला
बीकानेर

शिक्षा मंत्री के पहुंचने से पहले ही इस पार्षद ने कर डाला पार्क का शिलान्यास, पुलिस में पहुंचा मामला

editor
editor Published October 22, 2022
Last updated: 2022/10/22 at 5:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर के सर्वोदय बस्ती में एक पार्क का शिलान्यास शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को करना था लेकिन शिलान्यास पट्टिका पर ही दूसरी पट्टिका लगाकर महिला पार्षद ने उद्घाटन कर दिया। दरअसल, पार्षद और उनके पुत्र का विरोध था कि इतने बड़े कार्यक्रम में पार्षद को आमंत्रित तक नहीं किया गया। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी हो रही है।
दरअसल, सर्वोदय बस्ती में नाथ सागर तालाब को मिट्‌टी से पाटकर वहां अब पार्क डवलप किया जा रहा है। इस पार्क पर नगर विकास न्यास करीब 53 लाख रुपए लगाएगा। इसी का शिलान्यास करने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को आमंत्रित किया गया। डॉ. कल्ला मौके पर पहुंचते, उससे पहले क्षेत्र की पार्षद लक्ष्मीदेवी ने इसका शिलान्यास कर दिया। इस कार्यक्रम में सुभाष स्वामी की मां पार्षद है। सुभाष स्वामी का आरोप है कि पार्षद को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि ये बजट उन्होंने पास करवाया था। इसीलिए उन्होंने ही शिलान्यास कर दिया।
शिलान्यास समारोह में उपस्थित न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने इसे राजकार्य में बाधा बताते हुए मना भी किया लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। शिलान्यास बोर्ड पर एक फ्लेक्स लगा दिया गया, जिसमें शिलान्यास लक्ष्मीदेवी की ओर से होना बताया गया। बताया जा रहा है कि न्यास सचिव ने इस बारे में नयाशहर पुलिस को लिखित रिपोर्ट दे रहे हैं, जिसमें सुभाष स्वामी और उनकी पार्षद मां लक्ष्मीदेवी सिंह दस-बारह अन्य का जिक्र किया गया है। हालांकि एफआईआर की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
बदहाल है ये तालाब
दरअसल, नृसिंह सागर तालाब की स्थिति बहुत खराब है। पानी भरने के बाद यहां कीचड़ रहता है और बदबूं से आम आदमी परेशान है। ऐसे में क्षेत्र के विधायक और शिक्षा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने नगर विकास न्यास को निर्देश देकर विशेष योजना बनाई है। अब इस पार्क में लोग सुबह शाम भ्रमण कर सकेंगे। बच्चे भी पार्क में खेल सकेंगे। इस कार्य पर न्यास लगभग 53 लाख रुपए खर्च करेगा। कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर कृत संकल्प है। इसके मद्देनजर सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना संचालित की जा रही है।
बीकानेर में हुए काम गिनाए
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रत्येक बजट में बीकानेर शहर को अनेक सौगातें दी हैं। इस बार पीबीएम अस्पताल के कार्डियो वस्कुलर सेंटर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे बीकानेर में ओपन हार्ट सर्जरी हो सकेगी। एंजियोग्राफी की नई मशीनें भी आएंगी, जो कि हृदय रोगियों के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि गेबना पीर रोड पर 25 करोड़ रुपए थी लागत से 132 केवी जीएसएस बनाया जा रहा है। रानी बाजार रेलवे अंदर ब्रिज का कार्य शुरु कर दिया गया। रेलवे अस्पताल के पास भी अंडर ब्रिज का कार्य चल रहा है। उन्होंने किसानों और गोपालकों के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. बि_ल बिस्सा ने किया।


Share News

editor October 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर
बीकानेर
बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना
बीकानेर
पीएम-कुसुम योजना में 553 ऊर्जादाताओं को 531 करोड़ राहत
बीकानेर
11 जून से राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का नया दौर शुरू
बीकानेर
बिजली उपभोक्ताओं के लिए सूचना, तीन घंटे रहेगा शटडाउन
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद फायरिंग मामले में सीसीटीवी से आया नया मोड़
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल की आय और यात्री संख्या में बढ़ोतरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Published June 10, 2026
बीकानेर

आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर

Published June 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना

Published June 10, 2026
बीकानेर

पीएम-कुसुम योजना में 553 ऊर्जादाताओं को 531 करोड़ राहत

Published June 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?