Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जल्द ही इन जिलों के जिलाध्यक्षों को हटाया जा सकता है, पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > जल्द ही इन जिलों के जिलाध्यक्षों को हटाया जा सकता है, पढ़े पूरी खबर
Jaipurराजनीति

जल्द ही इन जिलों के जिलाध्यक्षों को हटाया जा सकता है, पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published October 20, 2022
Last updated: 2022/10/20 at 4:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान बीजेपी के 14 जिलाध्यक्ष विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टिकट की कतार में हैं। ऐसे कई जिलाध्यक्षों ने पार्टी को विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा खुद जताते हुए जिलाध्यक्ष पद छोडऩे का आग्रह किया है। इनके अलावा कई ऐसे जिलाध्यक्ष हैं जिनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए पार्टी ने बदलाव का खाका तैयार कर लिया है। पहली सूची में दर्जनभर जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन में इसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी में दीपावली के मौके पर बड़ा फेरबदल होगा।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला, मोर्चा और प्रकोष्ठ स्तर पर जरूरी फेरबदल अभी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी के 44 संगठनात्मक जिलों में से 20 जिलाध्यक्ष जल्द ही बदले जा सकते हैं। चुनाव में लगभग 1 साल का वक्त बचा है। इसलिए विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह एक्टिव होकर ये नेता उतरना चाहते हैं।सूत्रों के मुताबिक इन जिलों में पार्टी ने पर्यवेक्षक लगाए हैं, जो नए जिलाध्यक्षों पर फीडबैक लेकर पार्टी को दे रहे हैं। जिलाध्यक्षों के बदलाव के बाद सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों में भी बदलाव होगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी और फ्रेश सक्रिय चेहरों को संगठन में जगह मिलेगी। जो जिलाध्यक्ष खुद विधानसभा चुनाव लडऩा चाहते हैं या बगावत कर चुनाव में उतर सकते हैं। ऐसे जिलाध्यक्षों का भी फीडबैक जुटाया जा रहा है। ताकि चुनाव से ठीक पहले पार्टी संगठन को स्ट्रेटेजिकली नुकसान ना हो। संगठन और कार्यकर्ताओं पर पकड़ बनाने का समय भी नए जिलाध्यक्षों को मिल सके।
जयपुर शहर जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। अलवर उत्तर और दक्षिण में से एक जिलाध्यक्ष को पद मुक्त किया जा सकता है। दौसा में नया जिलाध्यक्ष लगाया जाएगा। सवाईमाधोपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर देहात, चूरू, टोंक, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, करौली, भीलवाड़ा, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, सिरोही, कोटा, करौली, धौलपुर, उदयपुर में भी जिलाध्यक्ष बदलने को लेकर पार्टी संगठन ने एक्सरसाइज की है। जिलाध्यक्षों के खुदके आवेदन, विधायक टिकट की सम्भावनाएं, अब तक की परफॉर्मेंस, कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं और पब्लिक से मिले फीडबैक, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह पूरी कवायद की जा रही है। नए जिलाध्यक्ष के चेहरों पर भी संगठन में एक राय बनाने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जल्द ही प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से जिलों में बदलाव की सूची पर चर्चा कर सकते हैं।दौसा जिलाध्यक्ष रतन तिवाड़ी को कुछ आरोप लगने पर हटाया गया है, उनकी जगह दूसरा जिलाध्यक्ष लगाया जाना है। धौलपुर जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, सवाईमाधोपुर जिलाध्यक्ष डॉ भरत मथुरिया, अजमेर शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा, जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, सिरोही जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव, कोटा शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, कोटा देहात जिलाध्यक्ष मुकुट बिहारी नागर के नामों पर भी मंथन चल रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में घर के ताले तोड़ चोरी, नकदी जेवरात गायब
बीकानेर
राजस्थान बालिका सैनिक स्कूल फीस 1.5 लाख तय
बीकानेर
बीकानेर में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, विचारों पर चर्चा
बीकानेर
बीकानेर में फर्जी दस्तावेजों से जमीन पर टॉवर निर्माण मामला
बीकानेर
बीकानेर में 29 टन अवैध बजरी सहित डंपर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में केसर बाटी पर 2 महीने का प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर स्थापना दिवस पर मंदिरों में पुष्प रंगोली सजावट
बीकानेर
बीकानेर रेफर मरीज ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यफल और संकेत

Published April 10, 2026
राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए शुभ संकेत

Published April 9, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
राजनीति

राजस्थान भाजपा कार्यसमिति घोषित, बीकानेर सहित सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

Published March 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?