Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: धन तेरस और दिवाली से पहले इस महामुहूर्त में बाजार में बरसेगा धन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > धन तेरस और दिवाली से पहले इस महामुहूर्त में बाजार में बरसेगा धन
जयपुर

धन तेरस और दिवाली से पहले इस महामुहूर्त में बाजार में बरसेगा धन

editor
editor Published October 15, 2022
Last updated: 2022/10/15 at 4:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।  दोपोत्सव 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और दिवाली 24 अक्टूबर की है। इससे पहले खरीदी का सबसे बड़ा मुहूर्त 18 अक्टूबर को है। इस दिन भौम पुष्य नक्षत्र के महासंयोग आने से दीपावली एवं धनतेरस से पहले बाजारों में लक्ष्मी की धन वर्षा होगी। यह संयोग अगले दिन 19 अक्टूबर सुबह 8.02 बजे तक रहेगा। जानकारों की माने तो भौम पुष्य के महासंयोग में धन तेरस व दिवाली से कई गुना ज्यादा खरीदारी होने की संभावना बन रही है। इस बार पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्ध योग भी बन रहा है।
धनतेरस से पहले आने वाला यह योग बाजार में समृद्धि की बयार लेकर आएगा। इस दिन अच्छा व्यापार होने की आशा में व्यापारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। व्यापारियों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। खरीदारी का महायोग होने से सर्वाधिक कारोबार सराफा बाजार में होने की उम्मीद है। वैसे भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आना कारोबार के लिए अच्छे संकेत है।
खरीदी के लिए मिलेंगे दो दिन
खरीदी के लिए लोगों को सुबह से रात तक खूब समय मिलेगा, क्योंकि मंगलवार को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। साल के 365 दिन में 13 पुष्य नक्षत्र आते हैं। जिसमें से दिवाली के पहले आने वाला पुष्य सबसे विशेष माना जाता है। पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इसलिए खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना गया है।। इसमें की गई खरीदी समृद्धि कारक और दीर्घकालिक होती है। पुष्य नक्षत्र की धातु सोना है, इसे खरीदने से लाभ होता है। पुष्य में भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य स्थाई संपत्ति में निवेश करने से प्रचुर लाभ की संभावना रहती है।
भौम पुष्य में खरीदारी शुभ
पंडित सुरेश शास्त्री के अनुसार भौम पुष्य नक्षत्र के संयोग में हर चीज की खरीदी शुभ मानी जाती है। लेकिन इस दिन भौम पुष्य नक्षत्र होने से सोने, चांदी के आभूषण, श्रीयंत्र, मकान, वाहन, श्रीयंत्र आदि की खरीदारी के लिए खास माना जा रहा है। अगले दिन सूर्योदय के बाद तक रहेगा ऐसे में इस दिन भी पुष्य नक्षत्र के बराबर लाभ मिलेगा। इस दिन लोग सोने, चांदी के आभूषण, श्रीयंत्र, मकान, वाहन आदि खरीद सकते हैं। वैसे पूरे दिन खरीदारी करना शुभ रहेगा लेकिन दोपहर 12 से 12.47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त सबसे श्रेष्ठ रहेगा।

Share News

editor October 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका
बीकानेर
बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं
राजस्थान
एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट
बीकानेर
नागाणेची मंदिर के पास टक्कर के बाद युवकों ने किया हमला
बीकानेर
पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…
बीकानेर राजस्थान
राजस्थान में नगरीय निकायों का बजट और वित्तीय अधिकार बढ़ेंगे
राजस्थान

You Might Also Like

जयपुर

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश

Published March 13, 2026
जयपुर

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में सनकी पति ने पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला काटकर की निर्मम हत्या

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में लग्जरी विला से विदेशी नागरिकों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?