Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 दर्जन से अधिक वाहन व 9 मोबाईल जब्त किये
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 दर्जन से अधिक वाहन व 9 मोबाईल जब्त किये
राजस्थानहनुमानगढ़

बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 दर्जन से अधिक वाहन व 9 मोबाईल जब्त किये

editor
editor Published October 14, 2022
Last updated: 2022/10/14 at 4:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ की टाउन पुलिस ने बाइक चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा कर 2 शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 22 बाइक, 9 मोबाइल, 1 सोलर प्लेट और 2 बैटरी बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
एसपी डॉ. अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि गत कई दिनों से टाउन थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी व नकबजनी की बढ़ती वारदातों के खुलासे के लिए सीओ सिटी प्रशांत कौशिक की ओर से थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई शालू बिश्नोई के सुपरविजन में थाना स्तर पर गठित टीम की ओर से आरोपियों को पकडऩे के प्रयास शुरू किए गए। टीम की ओर से मानवीय आसूचना, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व चालानशुदा अपराधियों के रिकॉर्ड के आधार पर बाइक चोरी की वारदातों को ट्रेस आउट कर 2 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
एसपी ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में सुमित उर्फ भूप (27) पुत्र रामजीलाल नायक निवासी वार्ड 12, गांव भूकरका (नोहर) और राजब अली उर्फ राजा (32) पुत्र इलियास निवासी रूपनगर (हनुमानगढ़ टाउन) को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने जांच व पूछताछ के दौरान टाउन के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी के अलावा नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा कुल 22 बाइक के अलावा 9 मोबाइल फोन, 1 सोलर प्लेट मय 2 बैटरी बरामद की गई है। बरामद की गई कुल 22 बाइक में से 6 बाइक हनुमानगढ़ टाउन थाना में दर्ज प्रकरणों से संबंधित है। आरोपियों से पूछताछ और जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई शालू बिश्नोई, एएसआई रतनलाल, हेड कॉन्स्टेबल मनीष बिश्नोई, रामकुमार, पुरुषोत्तम, कॉन्स्टेबल महंगासिंह शामिल थे।


Share News

editor October 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर
राजस्थान
भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान
अभिषेक बनर्जी काफिले पर हमला: TMC-BJP में आरोप-प्रत्यारोप तेज – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
ब्राह्मणी-बीसलपुर लिंक परियोजना की DPR फाइनल, 5 जिलों को मिलेगा अतिरिक्त पेयजल
बीकानेर
AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?