Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: त्यौहारी सीजन में  ई कॉमर्स में हो रही है सबसे ज्यादा ठगी अब तक 200 गुना बढ़ी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नई दिल्ली > त्यौहारी सीजन में  ई कॉमर्स में हो रही है सबसे ज्यादा ठगी अब तक 200 गुना बढ़ी
नई दिल्लीराजस्थान

त्यौहारी सीजन में  ई कॉमर्स में हो रही है सबसे ज्यादा ठगी अब तक 200 गुना बढ़ी

editor
editor Published October 7, 2022
Last updated: 2022/10/07 at 4:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली। हाल ही अहमदाबाद के यशस्वी ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए लैपटॉप मंगवाया और डिलीवरी के दौरान बॉक्स खोला तो उसमें साबुन के टुकड़े निकले। पिछले हफ्ते बिहार के चैतन्य कुमार ने ऑनलाइन शॉपिंग से ड्रोन मंगवाया, जब डिलीवरी हुई तो बॉक्स से ड्रोन की जगह एक किलो आलू निकला। ऑनलाइन शॉपिंग में इस तरह की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। यह घटना सिर्फ इन दोनों के साथ नहीं हुई है, रोज ऐसे हजारों लोग पीडि़त हो रहे हैं। जागरण डिजिटल की पड़ताल में सामने आया है कि ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों से ठगी और प्रोडक्ट में खामियों की सबसे ज्यादा शिकायतें त्योहारी सीजन में ही सामने आती हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने इस पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। दिसंबर तक नया ई-कॉमर्स एक्ट लाया जा सकता है।
इस बारे में नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (एनसीएच) के आकंड़े चौकाने वाले हैं। पिछले 5 साल के दौरान ई-कॉमर्स को लेकर शिकायतें 2 गुना से ज्यादा बढ़ी हैं। हर साल फोरम में दर्ज होने वाली शिकायतों में सबसे अधिक ई-कॉमर्स की ही होती है। जब ऑनलाइन कंपनियां मेगा फेस्टिवल ऑफर लाती हैं तो उन दिनों सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं के साथ ठगी होती है। कंपनियों से शिकायत के बाद भी अधिकतर लोगों को राहत नहीं मिल पाती है। जागरण डिजिटल बता रहा है कि अगर आपके साथ ऐसी घटना हो तो कैसे और कहां शिकायतें करें जिससे आपको समाधान मिल पाए।

त्योहार के समय बिग ऑफर, इस दौरान ही सबसे ज्यादा केस मिले
नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (एनसीएच) की पिछले कुछ सालों की वार्षिक रिपोर्ट में पाया गया कि उपभोक्ताओं के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए होने वाली ठगी या खराब सामान डिलीवरी के ज्यादा केस बिग सेल के दौरान ही होते हैं। दशहरा-दिवाली के पहले तमाम ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के बिग सेल या ऑफर आते हैं। इसके अलावा साल के आखिरी महीने दिसंबर या शुरूआत जनवरी में कुछ कंपनियां बड़ी छूट देती हैं। 5 साल की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने में ही सबसे ज्यादा एनसीएच के पास शिकायतें रजिस्टर्ड होती हैं। इसके अलावा कुछ सालों में दिसंबर, जनवरी और होली के दौरान फरवरी-मार्च में भी शिकायतें ज्यादा आई हैं।


Share News

editor October 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?