Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एटीएम टेम्परिंग कर रुपए निकालने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार तीसरा आरोपी अभी भी फरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > एटीएम टेम्परिंग कर रुपए निकालने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार तीसरा आरोपी अभी भी फरार
crimeराजस्थानहनुमानगढ़

एटीएम टेम्परिंग कर रुपए निकालने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार तीसरा आरोपी अभी भी फरार

editor
editor Published October 4, 2022
Last updated: 2022/10/04 at 6:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में टाउन पुलिस ने एटीएम टेम्परिंग के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने करीब 13 महीने पहले एटीएम टेम्परिंग कर 2 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम खान पुत्र असरफ खान निवासी बागोट जिला पलवल हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
एएसआई दरियासिंह ने बताया कि पूछताछ में शातिर वसीम खान ने बताया कि उसने शाकिर उर्फ मंडल और हामिद खान के साथ मिलकर कोठारी टावर में लगे एटीएम से 2 लाख 55 हजार रुपए निकाले थे। इस मामले में शाकिर उर्फ मंडल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीसरा आरोपी हामिद खान फरार चल रहा है। वसीम खान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार नम्बर एचआर 51 वीक्यू 6748 बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने एसबीआई के एटीएम से छेड़छाड़ कर करीब ढाई लाख रुपए निकाल लिए। जयपुर में बैंक अधिकारियों को इसका पता चला तो उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से सम्पर्क किया। जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने टाउन पुलिस को इस बात की सूचना दी, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गए थे।
एएसआई दरियासिंह ने बताया कि मामले को लेकर टीएसआई कम्पनी के अधिकारी आदित्य काठजू ने टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एसबीआई बैंकों के एटीएम को संचालित करने वाली कम्पनी टीएसआई में संभागीय अधिकारी के पद पर है। उसके अधिकार क्षेत्र में बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले आते हैं। तीनों जिलों के अन्दर लगे एसबीआई के एटीएम को संचालित करने का काम टीएसआई कम्पनी करती है। टाउन में एसबीआई का एटीएम है। यह एटीएम कोठारी टावर की बिल्डिंग के अन्दर लगा हुआ है। 30 अगस्त 2021 की सुबह करीब 6 बजे से 6.30 बजे के बीच बदमाशों ने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की और 2 लाख 55 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।


Share News

editor October 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?