Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर:अशोक गहलोत का संदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहूंगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > बडी खबर:अशोक गहलोत का संदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहूंगा
Jaipurराजनीति

बडी खबर:अशोक गहलोत का संदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहूंगा

editor
editor Published September 21, 2022
Last updated: 2022/09/21 at 10:40 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार रात को विधायकों संग हाईलेवल मीटिंग की. गहलोत ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की है. लेकिन अगर वह राजी नहीं हुए तो गहलोत चुनाव लडऩे की तैयारी करेंगे.
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे में पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है. जैसे अशोक गहलोत ने मंगलवार रात विधायकों संग बड़ी बैठक की. इस बैठक में गहलोत ने साफ कर दिया कि वह राहुल को मनाने की आखिरी कोशिश करेंगे. अगर वह नहीं राजी हुए तो फिर गहलोत खुद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे. गहलोत बुधवार को दिल्ली आ रहे हैं.
बता दें कि कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग उठ रही है. लेकिन राहुल चुनाव ना लडऩे का अपना स्टैंड शायद ही बदलें.  कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अबतक शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम सामने है. एक तरफ शशि थरूर को उनके संसदीय क्षेत्र वाले राज्य केरल से भी सपोर्ट मिलता नहीं दिख रहा है, वहीं दूसरी तरफ अशोक गहलोत चुनाव की तैयारियों में जुटे दिख रहे हैं.
विधायकों से क्या बोले अशोक गहलोत?
अशोक गहलोत ने रात 11 बजे करीब कांग्रेस विधायकों संग अपने आवास पर बैठक की. संगठन चुनाव के मद्देनजऱ इस बैठक को अहम माना जा रहा था. विधायकों को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि मैं बुधवार को दिल्ली जा रहा हूं. वहां राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का अनुरोध करूंगा. राहुल गांधी अगर तैयार नहीं होते हैं तो फिर नामांकन भरने की तैयारी करेंगे. गहलोत ने कहा कि नामांकन के समय आप सभी विधायकों को दिल्ली आना होगा.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी संदेश दिया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के साथ मुख्यमंत्री के पद पर भी वह बने रहेंगे.
राहुल नहीं लड़ेंगे चुनाव?
अध्यक्ष पद के लिए राहुल के समर्थन में राज्य ईकाई लगातार आवाज उठा रही हैं. लेकिन सूत्रों की मानें तो राहुल अध्यक्ष पद का चुनाव ना लडऩे का अपना फैसला शायद ही बदलें. ऐसे में यह साफ है कि करीब 20 साल बाद देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में चुनाव देखने को मिले.
वैसे राहुल गांधी के समर्थन में लगातार आवाज उठ रही हैं. सात राज्यों के बाद हरियाणा कांग्रेस ने भी प्रस्ताव पास किया है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाए. इससे पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर और बिहार में भी ऐसा प्रस्ताव पास हो चुका है.
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव पर दिग्विजय सिंह का बयान भी आया है. वह बोले कि अभी तो नामांकन 24 सितंबर तक होने हैं, ऐसे में देखना होगा कि कौन-कौन चुनाव लड़ता है. इसके साथ-साथ दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के फेसबुक पोस्ट पर सफाई भी दी है. सोमवार को राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट भी किया था. इसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘जब नाव बीच मंझधार में फंस जाए, तब पतवार अपने हाथ में लेनी ही पड़ती है. ना रुकेंगे, ना झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे. इसका अर्थ निकाला जा रहा था कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं.
लेकिन अब इस पर दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है. वह बोले कि पतवार रखने का मतलब यह नहीं है कि पार्टी की पतवार अपने पास रखें. दिग्विजय आगे बोले कि महात्मा गांधी क्या कोई पद पर रहे? पूरे देश को उन्होंने एक दिशा दी, उसको सभी ने स्वीकार किया. इसी तरह धीरे-धीरे राहुल गांधी को पद की आवश्यकता नहीं होगी.
बीजेपी पर कांग्रेस का निशाना
कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव पर उठ रहे सवालों पर पवन खेड़ा ने जवाब भी दिया है. वह बोले कि भारतीय जनता पार्टी में कैसे अध्यक्ष चुना जाता है यह सबको पता है. बस 4 लोगों को पता होता है कि कौन अध्यक्ष बनने जा रहा है. उसमें से तीन नागपुर के होते हैं.


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में केसर बाटी पर 2 महीने का प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर स्थापना दिवस पर मंदिरों में पुष्प रंगोली सजावट
बीकानेर
बीकानेर रेफर मरीज ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी की टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त, व्यक्ति घायल
बीकानेर
जहरीले पाइप मुंह में लेने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
बीकानेर में सात इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
प्रज्ञानम् नि:शुल्क कोचिंग प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल आयोजित
बीकानेर
श्रीगंगानगर टोल विवाद पर बवाल, विधायक हिरासत में
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यफल और संकेत

Published April 10, 2026
राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए शुभ संकेत

Published April 9, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
राजनीति

राजस्थान भाजपा कार्यसमिति घोषित, बीकानेर सहित सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

Published March 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?