Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राहुल गांधी के सारथी की तरह नजर आ रहे सीएम गहलोत, कौन बनेगा अध्यक्ष
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > राहुल गांधी के सारथी की तरह नजर आ रहे सीएम गहलोत, कौन बनेगा अध्यक्ष
राजनीतिराजस्थान

राहुल गांधी के सारथी की तरह नजर आ रहे सीएम गहलोत, कौन बनेगा अध्यक्ष

editor
editor Published September 10, 2022
Last updated: 2022/09/10 at 7:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस की उम्मीदें जगा दी हैं। आगाज शानदार हुआ।  पूरा जोश और जुनून देखा गया। सीएम अशोक गहलोत प्रमुख सारथी के रूप में राहुल के साथ चलते दिखाई देते हैं। हालांकि गहलोत पूरी यात्रा में साथ नही रहेंगे, लेकिन इसमें उनकी बड़ी भूमिका है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नाम की चर्चा के बाद से वह पार्टी में दूसरे नंबर के नेता के रूप में दिखने लगे हैं। यात्रा के दौरान वे उसी भूमिका में नजर भी आए हैं।_*

फिर दोहराया राहुल ही अध्यक्ष बने:
यात्रा के दौरान अध्यक्ष पद को लेकर सवाल पूछे जाने पर गहलोत अभी भी एक ही बात दोहराते हैं कि राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनना चाहिए। पूरी पार्टी चाहती है कि राहुल ही फिर से कमान संभालें। गहलोत का मानना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल और केवल राहुल गांधी ही चुनौती दे सकते हैं। आज देश जिस तरह देश में भय का माहौल बना है उसमें राहुल ही खुल कर जवाब दे रहे हैं। देश में भय और बिखराव का माहौल है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उस भय को दूर कर भाईचारे का माहौल बनाएगी। बीजेपी इसी बात से घबरा रही है कि देश में फिर से भाईचारे का माहौल बनेगा तो जनता उसे सत्ता से बाहर कर दे
भारत जोड़ो यात्रा  गहलोत समेत पार्टी के दिग्गज (राहुल गांधी नेता राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुए। पार्टी इसे व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है, जिससे बड़ी संजीवनी मिलने की उम्मीद जता रही है। 150 दिन चलने वाली यह यात्रा शुरू के दिनों में दक्षिण भारत के प्रमुख राज्य कवर करेगी। उसके बाद मध्यप्रदेश से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर आखिर में राजस्थान का नंबर आ सकता है। कांग्रेस को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से बड़ी उम्मीदें हैं। इस यात्रा के दौरान ही इस माह के अंत में नए अध्यक्ष का पता चल जाएगा।_

राहुल नहीं माने तो

राहुल गांधी अगर फिर से कमान संभालने को राजी हो जाते हैं तो फिर अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो जाएगा। नहीं माने तो राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को ही अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। फिर वे खुद यह तय करेंगे दोनों जिम्मेदारी संभालें या अपनी पसंद के नेता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दे, क्योंकि राजस्थान कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राज्य है। कांग्रेस वापसी की पूरी कोशिश करेगी। आलाकमान इस बात से नाराज है कि कुछ नेता बयान देकर गहलोत सरकार को अस्थिर करने में लगे हैं। माना जा रहा है, ऐसे लोगों पर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद एक्शन होगा।

- Advertisement -

Share News

editor September 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर
नकली दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का बीकानेर में प्रदर्शन
बीकानेर
सीवर लाइन कार्य के दौरान मिट्टी ढही, दो मजदूर दबे
बीकानेर
राजस्थान में 17 आईपीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदलाव
बीकानेर
अब अस्पताल पहुंचकर ही लगेगी कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?