बीकानेर। शहर के नन्हे भरत तावणियां ने जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी से मुलाकात कर उन्हें बीकानेर आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर भरत ने विधायक भाटी को स्मृति स्वरूप एक फोटो फ्रेम भी भेंट किया।
मुलाकात के दौरान रविंद्र सिंह भाटी ने भरत का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वे जल्द ही बीकानेर का दौरा करेंगे। दोनों की आत्मीय मुलाकात की चर्चा कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी रही।
