बीकानेर। केंद्रीय कारागृह बीकानेर में अनुकंपा नियुक्ति के लिए कथित रूप से फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर बीछवाल थाना पुलिस ने संबंधित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, केंद्रीय कारागृह के सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई कि एक दिवंगत कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी ने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेज जमा किए। दस्तावेजों की जांच के दौरान अनियमितताओं की आशंका सामने आने पर पुलिस को शिकायत दी गई।
बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी जांच अधिकारी राजकुमार को सौंपी है। पुलिस प्रस्तुत दस्तावेजों की सत्यता की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
