बीकानेर। सावन और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर के बंसल साड़ी शोरूम ने अपने वार्षिक सावन साड़ी मेले की शुरुआत कर दी है। संचालक सुशील बंसल ने बताया कि यह विशेष सेल 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों की साड़ियों, लहंगों, सलवार सूट और पार्टी वियर पर आकर्षक छूट दी जा रही है।
मेले में जॉर्जेट, शिफॉन, सिल्क, कॉटन, प्योर लहरिया, फैंसी लहंगे, बुटीक पीस, राजपूती ड्रेस और अन्य परिधानों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट उपलब्ध है। यह ऑफर सावन, तीज, रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का मौका देने के उद्देश्य से रखा गया है।
संचालक के अनुसार, कई नियमित ग्राहक इस वार्षिक मेले का इंतजार करते हैं और करवा चौथ, दीपावली तथा विवाह सीजन की खरीदारी भी इसी दौरान कर लेते हैं। यह विशेष ऑफर बंसल साड़ी खजांची मार्केट और बंसल साड़ी एनेक्स दोनों शोरूम पर उपलब्ध है।
