Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भैंस को बचाने पानी में उतरी महिला:मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > भैंस को बचाने पानी में उतरी महिला:मौत
राजस्थान

भैंस को बचाने पानी में उतरी महिला:मौत

editor
editor Published August 23, 2022
Last updated: 2022/08/23 at 11:37 AM
Share
SHARE
Share News

टोंक ।जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के मंडावरा गांव में बरसाती नाले में बहने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। घटना का पता लगने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। दंपती के शव घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

भैंस को बचाने के लिए पानी में उतरी महिला
थाना प्रभारी नाहर सिंह मीना ने बताया कि मंडावरा गांव के पास कांकरिया नाला है। सुबह मंडावरा निवासी बाबू लाल मीना (45) पुत्र श्योनारायण मीना अपनी पत्नी समोदरा मीना (40) के साथ भैंस लेकर खेत पर जा रहा था। इस दौरान भैंस खेत के पास नाले में चली गई। नाले में पानी का बहाव ज्यादा होने से वह बहने लगी तो समोदरा देवी उसे बचाने नाले में उतरी। इस दौरान वह भी पानी में बहने लगी तो उसने बचाने के लिए आवाज लगाई। पत्नी को बचाने के लिए बाबू लाल ने करीब 10 फीट गहरे पानी वाले नाले में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पाए। इस दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर नाले के पास आए, लेकिन तब तक दोनों डूब गए।

डेढ़ घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाले शव
दंपती के डूबने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाल लिए। दंपती के डूबने की सूचना पर अलीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अलीगढ़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक दंपती के 3 बच्चे
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पति-पत्नी खेतीबाड़ी का काम करते थे। सुबह भी दोनों काम के लिए खेत पर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। मृतक दंपती के 3 बच्चे हैं। इनमें 1 बेटा बालिग है।

- Advertisement -

Share News

editor August 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सूने घर से 70 लाख के जेवरात चोरी
बीकानेर
राजस्थान 12वीं की किताब में कांग्रेस पर विवाद, शिक्षामंत्री ने रोका वितरण
राजनीति राजस्थान शिक्षा
बीकानेर संभाग में कम बारिश, अगले 3 दिन कोई अलर्ट नहीं
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट में 4th ग्रेड भर्ती, जानें पूरी जानकारी
राजस्थान
बीकानेर में बारिश से फिर जलभराव, युवराज बोले: सूरसागर बन चुका है झरना
बीकानेर
सिंथेसिस के हारून ने नैस्ट परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में महिला के गले से चैन झपटी, बढ़ती वारदातों से दहशत
बीकानेर
बीकानेर में तेज धमाके की आवाज से दहशत, सुपर सोनिक बूम का अंदेशा
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थानशिक्षा

राजस्थान 12वीं की किताब में कांग्रेस पर विवाद, शिक्षामंत्री ने रोका वितरण

Published July 11, 2025
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट में 4th ग्रेड भर्ती, जानें पूरी जानकारी

Published July 11, 2025
राजस्थान

RGHS योजना पर संकट, निजी अस्पतालों ने दी इलाज बंद करने की चेतावनी

Published July 11, 2025
Weatherराजस्थान

राजस्थान में फिर सक्रिय मानसून, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

Published July 10, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?