Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लंपी बीमारी का बरपा कहर, जिले में अब तक 100 गायें बीमार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > लंपी बीमारी का बरपा कहर, जिले में अब तक 100 गायें बीमार
राजस्थान

लंपी बीमारी का बरपा कहर, जिले में अब तक 100 गायें बीमार

admin
admin Published August 1, 2022
Last updated: 2022/08/01 at 7:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर। नागौर में लंपी बीमारी से हडक़ंप मचा है। यहां महावीर गोशाला की 100 गायें लंपी की चपेट में हैं। हर रोज औसतन 3 गायों की मौत हो रही है। सोमवार को गोशाला से जुड़ा प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश से मिला और इलाज के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई।
लंपी पशुओं में स्किन संबंधी वायरल बीमारी है। इसमें त्वचा पर सैकडों गांठें उभर आती हैं। पशु बीमार हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है। अभी तक इस बीमारी की वैक्सीन नहीं है। दुधारू पशुओं के चपेट में आने से पशुपालकों में डर व चिंता का माहौल है।
हवा के साथ और पशुओं के आपस में संपर्क में आने से यह बीमारी प्रदेश के कई इलाकों में फैल चुकी है। नागौर की महावीर गोशाला की 100 से ज्यादा गायें बीमारी की चपेट में हैं।पशुपालन विभाग की टीमें इस बीमारी से संक्रमित पशुओं का सर्वे और उपचार करने में जुटी हैं। महावीर गोशाला के संचालक निजी तौर पर भी गायों का उपचार करवा रहे हैं।
जिले में लंपी बीमारी को लेकर 53,233 पशुओं के सर्वे किया जा चुका है। इनमें से 3 हजार 475 पशु लंपी से संक्रमित मिले हैं। जिलेभर में इस बीमारी से 100 से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। यह बीमारी नागौर जिले के नागौर सिटी, मेड़ता, मूंडवा, जायल, रियां, भैरुंदा, खींवसर, डेगाना के इलाकों में फैल चुकी है।
गोशाला संचालक किशनलाल लोहिया ने बताया कि 5 आदमी जिलाधीश से मिलने आए हैं। ये बीमारी खतरनाक है। गायें मर रही हैं। इलाज की उचित व्यवस्था के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। मरने वाली गायों को दफनाने की व्यवस्था के लिए भी मदद मांगी है। महावीर गोशाला में गायों को संक्रमण से बचाने के लिए पानी की अलग से व्यवस्था की गई है।
क्या हैं बीमारी के लक्षण
पशु रोग विशेषज्ञों के मुताबिक यह पशुओं में त्वचा संबंधी संक्रामक रोग है। मवेशियों के नाक एवं आंख से पानी निकलने लगता है। पैरों में सूजन आ जाती है, जिससे पैर फूल जाते हैं। गाय सूजन के कारण 10 दिनों तक बैठ नहीं पाती। वायरस की चपेट में आने पशुओं को तेज बुखार आता है। त्वचा पर मोटी सैकडों गांठें हो जाती है। सिर और गर्दन के हिस्सों में दर्द रहता है।


Share News

admin August 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में छात्र शक्ति सम्मेलन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश
बीकानेर
बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन, राजस्थान को मिली बड़ी सौगात
बीकानेर
मिलावटी दूध और गंदे पानी की खेती पर हाईकोर्ट सख्त
बीकानेर
रामविलास पासवान जयंती पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा गतिविधियां
बीकानेर
रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 घायल, चालक गंभीर
बीकानेर
सोलर प्लांट से 6500 मीटर कॉपर केबल चोरी, लाखों का नुकसान | Bikaner News
बीकानेर
भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News
राजस्थान
कार्टन में मिला 5 माह का मृत भ्रूण, पुलिस ने शुरू की जांच | Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान के 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Published June 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?