Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गढ़ गणेश और नगर सेठ को न्योता दे ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान किया प्रारंभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गढ़ गणेश और नगर सेठ को न्योता दे ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान किया प्रारंभ
बीकानेरराजस्थान

गढ़ गणेश और नगर सेठ को न्योता दे ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान किया प्रारंभ

editor
editor Published January 8, 2023
Last updated: 2023/01/08 at 8:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गढ़ गणेश तथा नगर सेठ मंदिर में पीले चावल तथा आमंत्रण भेंट करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान रविवार को शुरू हुआ। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चावल पीले किए और दोनों मंदिरों में भेंट किए। इस दौरान सजे धजे ऊंट और रोबीले साथ रहे। वहीं कच्छी घोड़ी नृत्य कर स्थानीय कलाकारों ने माहौल उत्सवमयी कर दिया। नित्या के. और शर्मा ने इस पारंपरिक प्रचार दल को हरी झंडी दिखाकर हेरिटेज रूट में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया। इससे पहले गढ़ गणेश मंदिर में अनिल बोड़ा, कंवर लाल चौहान, श्याम जोशी, गणेश छंगाणी, किशोर कल्ला, अशोक बोहरा और मांगी लाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति आशीष कल्ला और जूलिया ने दी। इस दौरान मश्क वादन भी किया गया। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे रौबीलों और वाद्य यंत्रों को धुन पर आमजन भी थिरकने लगे। इस दौरान पर्यटन अधिकारी पुष्पेंद्र प्रताप, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन कुमार शर्मा और योगेश राय, पर्यटन विकास समिति के सदस्य गोपाल बिस्सा, देवस्थान विभाग के राजेश दाधीच, श्याम आचार्य, विजय मोदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 13 से 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। बीकानेर कार्निवल के साथ इसकी शुरुआत होगी। विभिन्न माध्यमों से समारोह का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Share News

editor January 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का शुक्रवार बीकानेर दौरा तय
बीकानेर
सफाई छोड़ अब BLO का काम करेंगे कर्मचारी, कांग्रेस नेता वत्सस ने जताया विरोध
बीकानेर
गिरदावरी में फर्जीवाड़ा: दो ई-मित्र संचालकों पर मामला दर्ज, तहसीलदार ने कराई कार्रवाई
बीकानेर
गंगाशहर में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति का शव मिला, प्लॉट में पड़ा था बेसुध
बीकानेर
ईडी ने फिर भेजा अनिल अंबानी को समन, 14 नवंबर को पूछताछ के लिए तलब
बीकानेर
गंगाशहर में मंदिर बना चोरों का निशाना, दान पात्र से हजारों रुपए चोरी
बीकानेर
बीकानेर में नकली डीजल फैक्ट्री पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की रातों-रात छापेमारी
बीकानेर
राजस्थान में अगले सत्र से 312 सरकारी स्कूल होंगे मर्ज, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का शुक्रवार बीकानेर दौरा तय

Published November 6, 2025
बीकानेर

सफाई छोड़ अब BLO का काम करेंगे कर्मचारी, कांग्रेस नेता वत्सस ने जताया विरोध

Published November 6, 2025
बीकानेर

गिरदावरी में फर्जीवाड़ा: दो ई-मित्र संचालकों पर मामला दर्ज, तहसीलदार ने कराई कार्रवाई

Published November 6, 2025
बीकानेर

गंगाशहर में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति का शव मिला, प्लॉट में पड़ा था बेसुध

Published November 6, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?