बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका देवर उसे मोबाइल पर आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग भेजता है और जान से मारने की धमकियां देता है।
पीड़िता, जो घड़सीसर क्षेत्र की निवासी है, ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि 1 अप्रैल की सुबह उसके पति टीपू सुल्तान जब काम पर जाने से पहले घर आए, तब वहां पहले से मौजूद देवर सोनू और रटिसा बानों ने गाली-गलौच करते हुए लोहे के पाइप से मारपीट की।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि देवर लगातार उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है और फोन के जरिए आपत्तिजनक सामग्री भेज रहा है।
पीड़िता के अनुसार, उसने पहले गंगाशहर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसे उच्च अधिकारियों का सहारा लेना पड़ा।
- Advertisement -
पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
