बीकानेर में जरूरत के समय ढाई लाख रुपये उधार लेने और बाद में मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में फड़ बाजार निवासी ऋषिराज पुत्र शिवशंकर ने कोटगेट पुलिस थाने में ज्योत्सना, दीपक, प्रकाश और जयसियाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपी संख्या एक ने पांच साल पहले ढाई लाख रुपये उधार लिए थे और पैसे लौटाने का वादा किया था। लेकिन समय बीतने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। जब प्रार्थी ने पैसे मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
