बीकानेर सहित राज्य के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। इस बार पहली बार शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षाओं का परिणाम भी मार्च में ही घोषित कर दिया है।
जिन विद्यार्थियों को 9वीं और 11वीं कक्षा में सप्लीमेंट्री मिली है, उनकी पूरक परीक्षाएं 8 से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं का परिणाम 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
वहीं, 5वीं और 8वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाएं जुलाई महीने में आयोजित की जाएंगी।
