बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक के भाई झमुरलाल पुत्र रामरूराम राणा ढोली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 2 अप्रैल को शिवबाड़ी मंदिर के पास उसका भाई ताराचंद सड़क किनारे चल रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल ताराचंद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
