बीकानेर के केईएम रोड पर 2 अप्रैल की शाम एक महिला के साथ सड़क पर मारपीट और सोने की चैन छीने जाने का मामला सामने आया। रानी बाजार क्षेत्र की निवासी तेज कंवर ने कोटगेट पुलिस थाने में हेमलता और एक व्यक्ति विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
प्रार्थी ने बताया कि वह केईएम रोड पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी महिला ने किसी व्यक्ति का नाम लेते हुए उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौच करते हुए उसकी सोने की चैन छीन ली।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
