बीकानेर में खेत से केबल चोरी का मामला सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 175 मीटर केबल चोरी कर ली।
परिवादी सहीराम पुत्र सुखदेव जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 24 मार्च 2026 की रात को अज्ञात बदमाश उसके खेत और कमरे का ताला तोड़कर केबल ले गए।
घटना के बाद आसपास पूछताछ में पता चला कि उसी रात खेत के पास कुछ संदिग्ध लोग मोटरसाइकिल पर घूमते हुए देखे गए थे।
परिवादी ने शक जताया है कि स्वरूपदेसर निवासी चुन्नीलाल नायक, कैलाश नायक और पप्पूराम मेघवाल इस चोरी में शामिल हो सकते हैं।
- Advertisement -
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
