बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीकानेर बॉयज़ स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरित और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान बच्चों को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है। “जागरूक बच्चे, हरित भविष्य” की थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय का एक सार्थक प्रयास रहा।
