बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्र में अवैध पेड़ों की कटाई और वन उपज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई सुनारों की जोड़ी वन क्षेत्र में की गई।
क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा के नेतृत्व और सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह के निर्देशन में राजस्थान वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम वन विभाग की टीम ने मौके पर अवैध गतिविधियों को पकड़ा, जहां पेड़ों की कटाई कर लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े बनाने के लिए मशीन लगाई गई थी और उन्हें अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
इस मामले में आरोपी बीरबलराम पुत्र हड़मानाराम, निवासी कल्याणसर पुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही अवैध वन उपज के परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर 27,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना राशि जमा कराने के बाद वाहन को सुपुर्द कर दिया गया।
