बीकानेर, 4 जुलाई। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां रविवार, 5 जुलाई को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेकर विभिन्न वर्गों को संबोधित करेंगे।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि डॉ. पूनियां दोपहर 12 बजे जोरबीर स्थित आईसीएआर–राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इसके बाद शाम 4 बजे जिला उद्योग संघ, बीकानेर में भाजपा शहर एवं भाजपा देहात के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित छात्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। सम्मेलन में वे विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा शक्ति तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार साझा करेंगे।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि डॉ. पूनियां के प्रवास को लेकर भाजपा शहर और भाजपा देहात संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रहने की संभावना है।
- Advertisement -
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी।
