Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में 1726 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों का हुआ प्रसारण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में 1726 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों का हुआ प्रसारण
बीकानेर

बीकानेर में 1726 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों का हुआ प्रसारण

editor
editor Published July 4, 2026
Last updated: 2026/07/04 at 6:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में शनिवार को पचपदरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय के साथ सभी ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही प्रदेशभर में 53 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें बीकानेर जिले के 1,726 नवचयनित कार्मिक भी शामिल रहे, जिन्हें जिला स्तरीय समारोह में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

बीकानेर (पूर्व) विधायक सिद्धि कुमारी ने नव नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने सभी युवाओं से लोकसेवक के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान भी तेज गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी को प्रदेश के आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने नव नियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं के माध्यम से आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रत्येक कर्मचारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

समारोह के दौरान विधायक सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशान्त जैन तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के साथ विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

बीकानेर जिले में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में माध्यमिक शिक्षा विभाग के व्याख्याता और वरिष्ठ अध्यापक, पंचायत राज विभाग के ग्राम विकास अधिकारी, सहायक कर्मचारी, टेक्नीशियन, छात्रावास अधीक्षक, निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं कृषि अधिकारी, कॉलेज शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर, पुलिस कांस्टेबल तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोग्रामर शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नव नियुक्त कर्मचारियों, उनके परिजनों और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।


Share News

editor July 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने खोली एक और हिस्ट्रीशीट, आरोपी पर छह मामले दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता की बिगड़ी हालत, जोधपुर एम्स किया रेफर
बीकानेर
बीकानेर में 1726 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों का हुआ प्रसारण
बीकानेर
सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल और स्मार्टवॉच पर प्रतिबंध लागू
बीकानेर
वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का भंडाफोड़, ट्रैक्टर जब्त
बीकानेर
विवाहिता और बच्ची के लापता होने से परिवार परेशान
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता

Published July 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने खोली एक और हिस्ट्रीशीट, आरोपी पर छह मामले दर्ज

Published July 4, 2026
बीकानेर

रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप

Published July 4, 2026
बीकानेर

पीबीएम में प्रसूता की बिगड़ी हालत, जोधपुर एम्स किया रेफर

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?