बीकानेर में सोशल मीडिया पर बीच सड़क मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पूगल रोड स्थित ऊन मंडी के सामने का है, जहां कार सवारों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करते और घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार विवाद कार चालकों के बीच हुआ था, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वायरल वीडियो कब का है और वास्तव में किस स्थान का है। प्रशासन और पुलिस की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वायरल वीडियो से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
