बीकानेर में स्वर्गीय घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप के तीसरे दिन स्थानीय किशन गार्डन में पांच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के विशेष आमंत्रित सदस्य रामेश्वर विश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
पहले मुकाबले में टीम ऑक्टेन-1 ने द एलाइट-8 को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। गौरी शंकर प्रजापत मैन ऑफ द मैच रहे, जबकि एलाइट-8 के हर्षित ने 17 गेंदों में 40 रन बनाकर बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार हासिल किया।
दूसरे मैच में तहलका-8 ने शानदार गेंदबाजी के दम पर जेएमडी को 32 रन से हराया। शोभित आचार्य को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। तीसरे मुकाबले में बनिया सुपर-8 ने फाइटर-11 को सात विकेट से मात दी। नितिन शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे, जबकि दीपक अग्रवाल को बेस्ट बल्लेबाज का सम्मान मिला।
- Advertisement -
दिन का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पुष्करणा यंगस्टर्स ने पुष्करणा एकेडमी को छह रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पवन व्यास को मैन ऑफ द मैच और हैप्पी मारू को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
आखिरी मुकाबले में नोट आउट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 117 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पार्टी पवेलियन लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और नोट आउट ने 73 रन से शानदार जीत दर्ज की। मुरली पुरोहित मैन ऑफ द मैच और केशव रंगा बेस्ट बल्लेबाज रहे।
आयोजकों के अनुसार बुधवार को चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल से पहले पत्रकारों के बीच एक मैत्रीपूर्ण सद्भावना मैच भी आयोजित किया जाएगा।
