बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित विनायक इंडस्ट्रियल एरिया में एक कमरे से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 66 वर्षीय जीतू लाल सिंह, पुत्र एतवारी सिंह, निवासी बिहार के रूप में हुई है। वह विनायक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक क्वार्टर के कमरे में मृत अवस्था में मिले।
घटना की सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान बीकानेर के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस की सहायता से शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
मौके पर बीछवाल थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
