Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में 43 दिन बाद खुले स्कूल, नए सत्र की शुरुआत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में 43 दिन बाद खुले स्कूल, नए सत्र की शुरुआत
बीकानेर

बीकानेर में 43 दिन बाद खुले स्कूल, नए सत्र की शुरुआत

editor
editor Published June 29, 2026
Last updated: 2026/06/29 at 12:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में 43 दिनों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से सरकारी और निजी विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य फिर से शुरू हो गया। भीषण गर्मी, लू और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार ने इस वर्ष पहले से घोषित छुट्टियों में सात दिन का अतिरिक्त विस्तार किया था।

पहले स्कूल 22 जून से खुलने थे, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण अवकाश 28 जून तक बढ़ा दिया गया। अब 29 जून से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं विधिवत शुरू हो गई हैं।

शिक्षा विभाग ने नए सत्र के लिए विस्तृत शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी किया है। इसमें वार्षिक अवकाश, मासिक परीक्षण, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की समय-सारिणी तय की गई है, जिससे पूरे सत्र में पढ़ाई व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सके।

इस वर्ष राज्य सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि कम करने का प्रयास किया था, लेकिन शिक्षकों के विरोध के चलते केवल दो दिन की ही कटौती हो सकी। इसके चलते प्रदेश में कुल 43 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहा।

- Advertisement -

जुलाई माह में रविवार के अलावा कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। 17 से 19 अगस्त तक द्वितीय परीक्षण आयोजित होंगे, जबकि इसी महीने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भी भरे जाएंगे।

इसके अलावा 20 और 21 अगस्त को जिला स्तरीय तथा 27 से 29 अगस्त तक राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस और 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं 18 और 19 सितंबर को शिक्षक सम्मेलन के कारण सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 20 सितंबर को रविवार और 21 सितंबर को श्रीरामदेव जयंती, तेजा दशमी तथा खेजड़ली शहीद दिवस के अवकाश के बाद विद्यालय 22 सितंबर से पुनः खुलेंगे।


Share News

editor June 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में 43 दिन बाद खुले स्कूल, नए सत्र की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत
बीकानेर
दो ट्रकों की भीषण टक्कर, आग में चालक जिंदा जला, दो घायल
बीकानेर
संगठित अपराध पर कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया गिरफ्तार
बीकानेर
सोलर प्लांट हादसे में मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने 3.21 करोड़ के नशीले पदार्थ किए नष्ट
बीकानेर
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर में अलका स्वामी की नई पुस्तक ‘100 बिग क्वेश्चन’ का हुआ विमोचन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Published June 29, 2026
बीकानेर

दो ट्रकों की भीषण टक्कर, आग में चालक जिंदा जला, दो घायल

Published June 29, 2026
बीकानेर

संगठित अपराध पर कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया गिरफ्तार

Published June 29, 2026
बीकानेर

सोलर प्लांट हादसे में मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई

Published June 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?