Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मेड़तिया के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर सर्वसमाज का प्रदर्शन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मेड़तिया के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर सर्वसमाज का प्रदर्शन
बीकानेर

मेड़तिया के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर सर्वसमाज का प्रदर्शन

editor
editor Published June 23, 2026
Last updated: 2026/06/23 at 3:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और सर्वसमाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई वापस लेने की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद डॉ. मेड़तिया ने देर रात विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस कार्रवाई को लेकर कई संगठनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं, राजस्थान बार काउंसिल ने भी डीजीपी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले बीदासर हाउस में सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखे। इसके बाद सैकड़ों लोग पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग तथा बीकानेर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने तथा बिजली आपूर्ति और अन्य सेवाओं में कथित लापरवाही को लेकर बीकेईएसएल कंपनी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

- Advertisement -

प्रदर्शन के दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।


Share News

editor June 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एबीवीपी ने विश्वविद्यालय कुलगुरु को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन
बीकानेर
ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो को टक्कर, जानलेवा हमले का मामला दर्ज
बीकानेर
मेड़तिया के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर सर्वसमाज का प्रदर्शन
बीकानेर
नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी, हवाला कनेक्शन की जांच
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली
बीकानेर
बस संचालक ने सदर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बीकानेर
स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई, 14 लोग गिरफ्तार
बीकानेर
लालगढ़-बीकानेर रेलखंड होगा डबल, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

एबीवीपी ने विश्वविद्यालय कुलगुरु को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

Published June 23, 2026
बीकानेर

ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो को टक्कर, जानलेवा हमले का मामला दर्ज

Published June 23, 2026
बीकानेर

नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी, हवाला कनेक्शन की जांच

Published June 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

Published June 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?