बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर नौ नामजद सहित दो-तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जयमलसर निवासी मोहन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे आरोपियों ने उसके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि इस दौरान ट्रैक्टर से उसकी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी गई और इसके बाद मारपीट की गई।
रिपोर्ट में विक्रम सिंह, छैलू सिंह, गजेंद्र, अजय, शिशपाल सिंह, दुर्जन सिंह, हुक्म सिंह और कालू सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच एएसआई श्रवणराम को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
