Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना
बीकानेर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना

editor
editor Published June 10, 2026
Last updated: 2026/06/10 at 3:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देवस्थान विभाग की ओर से बुधवार को राजस्थान भर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीकानेर जिले में भी देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा लोकमंगल की कामना के साथ विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए।

जिला स्तरीय कार्यक्रम नत्थूसर गेट के बाहर स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर तथा देशनोक के विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में आयोजित किए गए। बड़ा गणेश मंदिर में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, सुमन छाजेड़, दीपक पारीक, चंपालाल गैदर, अविनाश जोशी, चंद्र मोहन जोशी और संपत पारीक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुधा आचार्य द्वारा शंखनाद के साथ किया गया, जिसके बाद पंडितों ने भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, श्याम पंचारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करणी माता मंदिर के प्रति विशेष आस्था रही है और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा यह विशेष आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में भी उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में मंदिरों में विशेष पूजन और आरती कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोलायत के कपिल मुनि मंदिर, नोखा के मुकाम धाम, खाजूवाला के हनुमान मंदिर, बज्जू के शिव मंदिर, लूणकरणसर के लक्ष्मीनारायण मंदिर, छत्तरगढ़ के शिव मंदिर, पूगल के बाबा रामदेव मंदिर तथा श्रीडूंगरगढ़ के हनुमान धोरा में विशेष आरती की गई।

इसी प्रकार चूरू जिले के गढ़ गोपाल मंदिर, रतनगढ़ के रघुनाथ मंदिर, राजगढ़ के लक्ष्मीनारायण मंदिर, तारानगर के लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, बीदासर के सिद्धि विनायक मंदिर और सरदारशहर के रघुनाथ मंदिर में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


Share News

editor June 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नयाशहर पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा, चार गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर विधि कॉलेज में एलएलबी प्रवेश प्रक्रिया 18 जून से शुरू
बीकानेर
पीबीएम लापरवाही मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना
बीकानेर
50 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर
बीकानेर
बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नयाशहर पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा, चार गिरफ्तार

Published June 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर विधि कॉलेज में एलएलबी प्रवेश प्रक्रिया 18 जून से शुरू

Published June 10, 2026
बीकानेर

पीबीएम लापरवाही मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Published June 10, 2026
बीकानेर

50 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Published June 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?