पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को प्रदेश की सात चयनित ग्राम पंचायतों के लिए विशेष जनसुनवाई करेंगे। यह जनसुनवाई कोटा स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय के डीओआईटी केंद्र से दोपहर 12 बजे ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
इस विशेष जनसुनवाई में विभिन्न जिलों की ग्राम पंचायतों से जुड़े मामलों और जनसमस्याओं पर चर्चा की जाएगी। चयनित पंचायतों में राजसमंद जिले की पिपलांत्री, बारां जिले की कवाई, बीकानेर जिले की पांचू, चित्तौड़गढ़ जिले की मंडफिया, पाली जिले की गुड़ा विसालिया, जयपुर जिले की दहमी कलां तथा डूंगरपुर जिले की सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत शामिल हैं।
कार्यक्रम में संबंधित जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जनसुनवाई के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
